फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang of 4 cleans out actor's home

मशहूर अभिनेत्री के घर चोरी, कच्छा-बनियान गैंग ने लाखों उड़ाए

Fri, 05 Feb 2016 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 05 Feb 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
Gang of 4 cleans out actor's home

टीवी पर जलवे बिखेरने वाली अभिनेत्री के घर पर लाखों की चोरी हुई है। सनसनीखेज वारदात मुबई के मीरा रोड की है। टीवी धारावाहिक 'साथ निभाया साथिया' में परिधि की भूमिका निभाने वाली लवी सासन के फ्लैट से करीब ढाई लाख की नकदी और इतनी ही कीमत के गहने चोरी हुए हैं।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से मिली तस्वीरों से पता चल रहा है कि लवी के घर पर वारदात को अंजाम देने वाले चोर मुंबई के कुख्यात कच्छा-बनियान गैंग के हो सकते हैं।

लवी के मुताबिक वारदात के वक्त वो घर पर नहीं थीं। उन्हें अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने चोरी की खबर दी। लवी ने घर पर हुई चोरी की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस की मानें तो चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ चोरी को अंजाम दिया है। चोर पहले से ही अभिनेत्री के घर पर नजर रख रहे थे। चोरों को इस बात का ख्याल था कि लवी घर में नहीं हैं और मौका पाकर वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए।

विज्ञापन

ऑन्टी के जन्मदिन का जश्न मना रही थीं लवी, घर पर हो रही थी चोरी

Gang of 4 cleans out actor's home

मिड-डे की खबर के मुताबिक लवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात वो अपनी आंटी का जन्मदिन मनाने के लिए उनके घर गई हुई थीं। अगली सुबह करीब चार बजे उनके पास फोन आया कि उनके फ्लैट में चोरी हुई है।

लवी को अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी ने फोन किया था। घर पर हुई चोरी की खबर लगते हैं अभिनेत्री अपनी आंटी के घर से भागी और करीब घंटे भर में अपने फ्लैट पर पहुंच गईं। वहां पहुंचकर लवी ने देखा तो फ्लैट के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

पुलिस के मुताबिक हाथ साफ करने का ये काम कच्छा-बनियान गिरोह का लग रहा है। घर से 2 लाख 70 हजार रुपए कैश और 2 लाख 30 हजार की ज्वैलरी चोरी हुई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में 4 चोर दिखे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोचने की लगातार कोशिश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वारदात को अंजाम देने आए चोरों ने अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। इसके बाद 2-2 की टुकड़ी में फैले चोरों ने उन घरों के दरवाजे टटोले जिनमें कोई नहीं था। तभी अभिनेत्री लवी के घर का ताला तोड़कर चोरी की और फरार हो गए।

पुलिसे के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकतों से पता चल रहा है कि वो पूरी तैयारी के साथ आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed