{"_id":"64f9cb549c4a81af7ab0c3925527f44a","slug":"gang-arrested-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल 26: क्राइम ब्रांच अफसर बनकर डालते थे डकैती","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
स्पेशल 26: क्राइम ब्रांच अफसर बनकर डालते थे डकैती
अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Mon, 30 Dec 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर पुलिस ने वेस्ट यूपी में हत्या, डकैती, लूट और चोरी की वारदात करने वाले साला-बहनोई चमन गैंग को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
सरगना समेत पांच बदमाशों और लूट का माल खरीदने वाले सर्राफ को गिरफ्तार कर 25 लाख के जेवर और कार बरामद की गई है।
गैंग के सदस्य क्राइम ब्रांच वाले बताकर घर में घुसते थे। 17 सालों में 100 से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। इनसे विजयनगर में हुई डकैती और चोरी की 6 वारदात और अलीगढ़ में दोहरे हत्याकांड समेत चार वारदातों का पर्दाफाश हुआ है।
एसपी सिटी मुनिराज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में चमन उर्फ शाहिद बुलंदशहर के कोतवाली इलाके का है। विजयनगर में मवई में रह रहा था।
वह गैंग का सरगना है और 17 सालों से अपराध की दुनिया में है। 1997 में पहली जेब कतरी में जेल गया था।
इमरान और राशिद बागपत के रहने वाले हैं, दोनों चमन के साले हैं। संजय वर्मा खुर्जा देहात बुलंदशहर और अहमद हसन अलीगढ़ के मौलाना आजादनगर का निवासी है।
सुनीत वर्मा सर्राफ है, विजयनगर केकैलाशनगर में रहता है। सुनीत ही इनसे लूट के जेवर खरीदता था।
ऐसे करते थे वारदात
इस गैंग को जिस घर में वारदात करनी होती थी, उसके गेट पर जाकर किसी भी व्यक्ति का नाम लेकर कहते थे कि वह घर में घुसा है।
खुद को या तो पुलिस या क्राइम ब्रांच से बताते थे। गेट खुलते ही कहते थे कि तमंचा कहां छिपा रखा है। इसी दौरान परिवार को सदस्यों को गन प्वाइंट लेकर लूटपाट करते थे।
विज्ञापन