बहन से करता था छेड़छाड़, मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंकज अपने ही एक दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। उसकी बहन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस पर सभी दोस्तों ने पंकज को समझाने का प्रयास किया।
इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई। बावजूद पंकज अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इस कारण दोस्तों ने पंकज की हत्या की प्लानिंग बनाई। रविवार दोपहर को ग्यारह बजे उन्होंने पंकज को पड़ोसी पवन के द्वारा बुलाया था।
इसके बाद उसे घुमाने की बात कहकर जंबूद्वीप लेकर गए। शाम को उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर जाने की योजना बनाई।
लाठी डंडो से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा
रास्ते में पंकज को उन्होंने फिर से समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इस पर उन्होंने पंकज को पकड़कर नीचे गिरा लिया और ईंट, लाठी डंडो से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और उसकी बाइक वहीं छोड़कर भाग गए।
हत्यारोपियों ने बताया कि इस घटना का किसी को पता न चले इसके लिए सुबह चार बजे चारों घटनास्थल पहुंचे और बाइक उठाकर मवाना रोड पर रजवाहे में फेंक आए।
पुलिस ने शुक्रवार को बाइक भी बरामद कर ली। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक वैगनआर कार को भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी दीपक इसी गाड़ी पर ड्राइवर है।
पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने भेजा जेल
हस्तिनापुर कस्बा निवासी पंकज की हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
वहीं पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला हत्यारोपी की बहन के साथ छेड़छाड से जुड़ा है।
एसएसआई देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को भीम नगर निवासी पंकज (17) का शव मध्य गंगा नहर पटरी पर सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला था। मामले में उसके परिजनों ने उसके ही पांच दोस्त पवन, प्रदीप मौतला उर्फ होटी, उदयवीर उर्फ मोंटी, दीपक और प्रशांत ठाकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।