फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   friends killed his friends

चेहरा कुचला, आंखें निकालीं और फिर...

Sat, 25 Jan 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
friends killed his friends

एक दोस्त को उसके साथियों ने घर से बुलाकर उसका पहले चेहरा कुचल दिया, आंखें निकाली और बाद में एक खौफनाक काम कर दिया।

विज्ञापन


घर से बुलाकर पांच युवकों ने आटो चालक गुड्डू उर्फ संजय की हत्या कर दी। हत्यारों ने लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर न केवल ताबड़तोड़ वार किए बल्कि उसकी आंखें भी निकाल लीं। परिजनों ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुड्डू(26) पुत्र कुंवरपाल मूल रूप से पचगांई (खुर्जा)का रहने वाला था। वह परिवार के साथ करीब 22 वर्षों से बार्डर क्षेत्र की गोविंद टाउन कालोनी में रहता था। वह आटो चलाता था। गुड्डू की मौसी ऊषा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे उसके  साथी टिंकाएवं आशीष घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वे उसे पाइप लाइन के पास सुनसान जगह ले गए तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ईंट एवं लोहे की रॉड आदि से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसका सिर एवं चेहरा ईंट पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था। हत्यारे उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने उसे वहां पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार हेतु दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टिंका, आशीष एवं उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि गुड्डू आपराधिक प्रवृति का था। वह हत्या एवं चोरी के मामलों में दो बार जेल जा चुका है। हत्यारोपी उसके साथी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

कपड़ों से परिजनों ने पहचाना
ऊषा ने बताया कि आरोपियों ने गुड्डू का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था। उन्होंने दोनों आंखें भी निकाल ली थीं। उसकी शिनाख्त हाथ पर गुदे ऊं और कपड़ों से ही हो सकी।


एक वर्ष पूर्व ही हुई थी गुड्डू की शादी
गुड्डू के भाई विनोद ने बताया कि उसकी गत वर्ष जनवरी माह में पास की कॉलोनी में रहने वाली अंजलि से शादी हुई थी। भैया दूज से अंजलि मायके में रह रही है। गुड्डू की हत्या के बाद उसकी मां राधा, पिता कुंवरपाल, भाई विनोद तथा पत्नी अंजलि का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed