फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   friend raped du student in delhi

दगाबाज दोस्त: डीयू की छात्रा को बनाया हवस का शिकार

Thu, 12 Sep 2013 08:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
friend raped du student in delhi

दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध थम नहीं रहा है। निजामुद्दीन इलाके में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हौजखास इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म व ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


निजामुद्दीन इलाके की पीड़ित किशोरी ने बताया कि उसके पिता का दोस्त उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करता रहा। पहली बार आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाई थी और फिर उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


उसने बताया कि किसी को बताने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग
हौजखास थाना इलाके में डीयू की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक ने पहले डीयू के साउथ कैंपस स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दोस्ती की और उसके साथ अवैध संबंध बनाए।


आरोप है कि आरोपी युवक ब्रजमोहन उर्फ सौरभ छात्रा को ब्लैकमेल करता था। हौजखास थाना पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed