अय्याशी के लिए कर दी दोस्त की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में रहने वाला युवक नौरतन फितरत से बेहद अय्याश किस्म का था। अपनी अय्याशियों को पूरा करने के लिए वह यहां वहां से रुपए उधार लेकर अपने शौक पूरे करता था।
इस कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। नौरतन पर 50 लाख तक का कर्ज चढ़ चुका था। कर्जदाता अक्सर उससे रुपए मांगते थे जिससे वह काफी परेशान हो गया था। नौरतन अब अपना कर्ज चुकाने की योजनाएं ढूंढने लगा।
बना डाली खूनी योजना
अपना कर्ज चुकाने का कोई और रास्ता न देख नौरतन ने अपने दोस्त मनोज से रुपए उधार मांगे लेकिन मनोज ने उधार देने से मना कर दिया। मनोज पेशे से प्रापर्टी डीलर था।
उधारी की मनाही होने के बाद नौरतन के दिमाग में एक खौफनाक विचार आ गया। जिसके चलते उसने अपने सबसे अच्छे दोस्त मनोज को ठिकाने लगाने का प्लान बना डाला।
मनोज और उसका परिवार नौरतन पर काफी ज्यादा भरोसा करता था किसी को अंदाजा भी नहीं था कि नौरतन ऐसा खूनी खेल भी खेल सकता है वो भी अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ। इससे भी बड़े आश्चर्य की बात रही कि हत्या में उसकी पत्नी और दो बेटे भी शामिल हो गए।
मुश्किल से सुलझी मौत की गुत्थी
पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटैज की छानबीन शुरू की, तब जाकर सुलझी ये मौत की गुत्थी। हत्यारे के रुप में नौरतन की पहचान होने पर मनोज के घरवाले सकते में आ गए।
बड़ी चालाकी से की अपने दोस्त की हत्या
पुलिस ने बताया, नौरतन ने मनोज को विश्वास में लेकर शराब पीने के बहाने से ऑफिस बुलाया। मनोज को नौरतन के इरादे की जरा भी भनक नहीं लग पाई। मनोज को जरा सा भी आभास नहीं हुआ कि उसका जिगरी दोस्त उधार न देने का बदला लेने जा रहा है।
नौरतन ने मनोज को शराब पिलाने के बाद स्प्रे छिड़ककर उसे बेहोश कर उसकी हत्या कर दी और शव को हाईवे पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मनोज के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि नौरतन और उसकी पत्नी फरार हैं।
मनोज की हत्या के वक्त नौरतन के साथ उसकी पत्नी और दोनों बेटे भी थे। पुलिस नौरतन और उसकी पत्नी की तलाश कर रही है।