फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Fraud with Facebook friend

फेसबुक फ्रेंड ने महिला के साथ की ठगी

Sun, 07 Sep 2014 07:53 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
Fraud with Facebook friend

एक फेसबुक फ्रेंड ने महिला दोस्त के साथ ऐसी ठगी की है जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। बंगलूरू की एक महिला सेल्वन इंद्रा जार्ज को झांसा देकर ठग लिया गया। फेसबुक पर दोस्ती के बाद जॉर्ज नामक युवक ने खुद को जर्मनी का बड़ा कारोबारी बताकर झांसे में लिया।

विज्ञापन


उसकी बहनों को जर्मनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर मिलने को इलाहाबाद बुला लिया। शनिवार भोर में होटल आकर कमरे में युवक के साथ ठहरी यह महिला शाम को बेसुध मिली। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया।
विज्ञापन


पता चला कि युवक ने नशीली गोली मिली कॉफी पिलाकर उसके दो एटीएम कार्ड उड़ा दिए। उन कार्ड के जरिए उसने दो लाख रुपये निकाल लिए। लगभग 43 वर्ष की सेल्वन शनिवार भोर में सिविल लाइंस में होटल यात्रिक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जार्ज भी भोर में सेल्वन के साथ आया था। सेल्वन के पहचान पत्र पर होटल में कमरा बुक कराकर दोनों अंदर चले गए। दोपहर 11.30 बजे जॉर्ज कमरे से निकलकर चला गया।

बहनों को नौकरी दिलाने का दिया झांसा

Fraud with Facebook friend

शाम करीब साढ़े छह बजे रिसेप्शन पर सेल्वन का फोन आने पर वेटर ने जाकर दरवाजा खोला तो वह बेड पर औंधे मुंह पड़ी थी। वेटर ने सुपरवाइजर और फिर सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव, महिला थाने की पुलिस और फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती को बुला लिया।

सेल्वन का बेली अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। हालत सुधरने पर उसने पुलिस को बातया कि वह बंगलूरू में एक स्कूल की प्रिंसिपल है। फेसबुक के जरिए जार्ज से दोस्ती हो गई थी। जार्ज ने बताया कि वह जर्मनी में रहता हैं।

उसने कहा था कि उसे अपने नाना-नानी की देखभाल के लिए केयरटेकर युवतियों और स्टॉफ नर्स की जरूरत है। सेल्वन ने अपनी दो बहनों समेत पांच युवतियों को केयरटेकर और स्टॉफ नर्स की नौकरी दिलाने का आग्रह किया। जार्ज ने पांच युवतियों के हवाई किराए के लिए 30-30 हजार रुपये देने कहा।

कुछ दिन पहले जार्ज ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के पास इलाहाबाद आ रहा है। उसके कहने पर वह भी शनिवार भोर में यहां आकर होटल में ठहरी थी। उसने 11 बजे कॉफी मंगाकर पिलाई जिसके बाद वह होश खो बैठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed