फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fraud lady sold postmaster's land in Gorakhpur

पूर्व पोस्टमास्टर की फर्जी पत्नी बनकर लाखों की जमीन बेच दी

Mon, 22 Feb 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
fraud lady sold postmaster's land in Gorakhpur

बेहद शातिराना तरीके से फर्जीवाड़े को अंजाम दी गई वारदात की खबर से इलाका सन्न है। एक महिला ने अपने नाम का इस्तेमाल कुछ यूं किया कि खुद को एक पूर्व पोस्टमास्टर की पत्नी घोषित कर लाखों की जमीन पर चपत लगा दी। सनसनीखेज वारदात यूपी के गोरखपुर की है।

विज्ञापन


महिला ने फर्जी तरीके से रिटायर्ड सहायक पोस्टमास्टर की छह एकड़ जमीन बेच दी।

जानकारी होने पर पीड़ित ने जब तहरीर दी, तो पुलिस ने मामला दर्ज करने से इन्कार कर दिया। लेकिन कोर्ट के निर्देश पर रविवार को कैंट पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

ऐसी जालसाजियों से रहें सावधान

fraud lady sold postmaster's land in Gorakhpur

पीड़ित के मुताबिक तिवारीपुर, निजामपुर के रहने वाले रिटायर्ड सहायक पोस्टमास्टर काजी अशफाक की पत्नी रेहाना की 1995 में मौत हो गई थी।

साल 1972 में गुलरिहा के तरकुलहा गांव में उन्होंने करीब 6 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पत्नी के नाम से कराई थी।

आरोप है कि राजघाट के रहमतनगर में रहने वाले मोहम्मद असरफ की पत्नी रेहाना ने नाम का फायदा उठाते हुए 26 अक्टूबर 2013 को जमीन बेच दी।

पत्नी की मौत के 18 साल बाद उसे जिंदा बताकर जमीन बेचने की जानकारी होने पर उन्होंने मामले की जानकारी तिवारीपुर और कैंट थाने में दी लेकिन एसओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के निर्देश पर रविवार को कैंट पुलिस ने रेहाना के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी का केस दर्ज किया। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed