फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fraud in B ed counselling of agra university in aligarh

बीएड काउंसलिंग में जालसाजी! फर्जी रजिस्ट्रार अटेस्ट कर रहे मार्कशीट

Thu, 18 Jun 2015 11:29 AM IST
हिमांशु गुप्ता/अमर उजाला, अलीगढ़
हिमांशु गुप्ता/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 18 Jun 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
fraud in B ed counselling of agra university in aligarh

अलीगढ़ में डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के रिजल्ट में गड़बड़ियों का शिक्षा माफिया और दलाल खूब फायदा उठा रहे हैं। बीएड काउंसलिंग में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


नेट से डाउनलोड ऐसी मार्कशीट जिनमें गड़बड़ियां हैं, उन पर रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार की फर्जी मुहर लगवाकर अभ्यर्थी काउंसलिंग सेंटर पर पहुंच रहे हैं। अलीगढ़ में बीएड काउंसलिंग केंद्र की डिप्टी कंट्रोलर डॉ. इंदु वार्ष्णेय ने बताया कि अब तक ऐसे सैकड़ों मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


कई विद्यार्थियों के रिजल्ट में गड़बड़ियां हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से अनुमति लेकर वह अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं।

अभ्यर्थियों को गड़बड़ी वाली मार्कशीट पर कुलसचिव की मुहर और रिजल्ट क्लीयर लिखवाकर लाना होता है। अभ्यर्थी कुलसचिव के पास जाने के बजाय दलालों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में सक्रिय हैं दलाल

fraud in B ed counselling of agra university in aligarh

अलीगढ़ में अचलताल इलाके के कुछ दलाल डिप्टी रजिस्ट्रार की मुहर लेकर बैठ गए हैं। 100 रुपये लेकर वह अभ्यर्थियों के मार्कशीट को अटेस्ट कर देते हैं।

अलीगढ़ के अलावा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर में भी दलाल सक्रिय हैं। कई निजी कॉलेज संचालकों ने भी कुलसचिव की मुहर बनवा ली है। मथुरा, बुलंदशहर के कई ऐसे मामले अलीगढ़ में बीएड काउंसलिंग सेंटर पर पकड़े जा चुके हैं।

मथुरा के दो छात्र और कॉलेज संचालिका पकड़ी
मथुरा, बुलंदशहर इलाके के कई निजी कॉलेजों के छात्रों की मार्कशीट पर रजिस्ट्रार की फर्जी मुहर पकड़ी गई है। बुधवार को डीएस कॉलेज में बीएड की काउंसलिंग कराने आए मथुरा के दो छात्रों और उनके कॉलेज की संचालिका को काउंसलिंग करा रहे स्टाफ ने पकड़ लिया। नोडल केंद्र प्रभारी ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम पुलिस उनसे पूछताछ में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed