फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fraud case against mika singh

मीका सिंह पर 27 लाख रुपए हड़पने का आरोप

Mon, 18 May 2015 08:05 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 08:05 AM IST
विज्ञापन
fraud case against mika singh

अहमदाबाद में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक महिला ने गायक मीका सिंह के कंसर्ट से ठीक पहले खुदकुशी का प्रयास किया। महिला ने बॉलीवुड गायक पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वस्त्रपुर पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर केजी चावडा ने बताया कि नक्षत्र टीवी प्राइवेट लिमिटेड की मालिक होने का दावा करने वाली प्रियंका चड्ढा (27) ने रविवार दोपहर को कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन


उसके दोस्त उसे सोला सिविल अस्पताल लेकर गए जहां उसे होश में लाया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

क्या है पूरा वाकया?

fraud case against mika singh

प्रियंका बयान दर्ज करने के बाद चावडा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने नारणपुरा पुलिस स्टेशन को एक आवेदन दिया था, जिसमें उसने मीका और छह अन्य के खिलाफ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।

साथ ही उसने आरोप लगाया कि मीका ने पैसा एडवांस में ले लिया था लेकिन उन्होंने रविवार के कंसर्ट के लिए दूसरी कंपनी को अपनी सहमति दे दी। रविवार रात को मीका का कार्यक्रम जीएमडीसी ग्राउंड में हुआ।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रियंका ने बताया कि 27 लाख रुपये गंवाने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और उसने नींद की गोलियां खा लीं। वस्त्रपुर पुलिस ने इस संदर्भ में गैर संज्ञेय का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed