40 दिन की बच्ची की बीमारी दूर करने के लिए तांत्रिक ने दागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उज्जैन में 40 दिन की बच्ची की बीमारी ठीक करने के नाम पर अंधविश्वासी लोगों ने उसे गर्म लोहे से दाग दिया। हमारे में देश में आज भी अंधविश्वास किस कदर हावी है इसका यह ताजा उदाहरण है।
दागने से मासूम बुरी तरह से झुलस गई और उसके पेट और छाती में घाव हो गए। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे जहां पर उसके जले और उसकी बीमारी का इलाज किया जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मासूम बच्ची निमोनिया से पीड़ित है। बच्ची का नाम शिवानी है जिसे उसके माता पिता शिवानी प्रजापति और जगदीश प्रजापति रत्लाम चिल्ड्रेन हॉस्पिल में भर्ती करया है।
मासूम को किसने और क्यों दागा?
बच्ची की मां सीमा ने डॉक्टरों को बताया कि कुछ दिनों पहले उसकी बच्ची को निमोनिया थी जिसका एक अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज से बच्ची की निमोनिया ठीक हुई तो उसे घर ले आया गया।
अस्पताल के इलाज के दो तीन दिन बाद बच्ची को सांस की तकलीफ हुई और इसी बीच वह अपने ससुराल चली गई। ससुराल में मॉजूद बच्ची की दादी ने बच्ची को बीमार देखा तो वह उसे लेकर ओझा (छाड़ फूंक करने वाला) गई जहां उसने बच्ची को लोहा गर्म करके दाग दिया।
ओझा के इस काम से बच्ची ठीक होने की बजाए बुरी तरह से झुलस गई। डॉक्टरों ने अब इस घटना के बारे में पुलिस को खबर दे दी जिससे पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सके।