{"_id":"70fa45203b42f31485bc8e7f3d1fc503","slug":"four-scoundrels-of-sundar-bhati-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर भाटी गैंग को बड़ा झटका, 4 अरेस्ट","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सुंदर भाटी गैंग को बड़ा झटका, 4 अरेस्ट
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात घंघोला गांव में छापामार कार्रवाई कर कुख्यात अनिल दुजाना के भाई जय भगवान की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल भी बरामद की गई है। एसपी देहात डा. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी की रात में बादलपुर थाना क्षेत्र स्थित दुजाना गांव में कुख्यात अनिल दुजाना के भाई जय भगवान की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
हत्या के मामले में परिजनों ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 31 जनवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की जय भगवान की हत्या के आरोपी घंघोला में मौजूद है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने घंघोला गांव में छापामार कार्रवाई कर दिनेश, सहदेव, तिरथराम, शेरसिंह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।