{"_id":"9d2639450f453181485b50f56bd1a398","slug":"four-policemen-suspend-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की पिटाई मामले में चार पुलिसवाले सस्पेंड","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
लड़कियों की पिटाई मामले में चार पुलिसवाले सस्पेंड
अमर उजाला, कसया
Updated Wed, 30 Oct 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कुशीनगर पुलिस चौकी में रविवार को दो लड़कियों को पीटे जाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज ईश्वर यादव और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, युवती के भाई ने इन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। साथ ही मानवाधिकार और महिला आयोग में भी शिकायत कर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि चौकी में न्याय न मिलता देख लड़कियां टेंपो पर बैठकर एसपी से शिकायत करने जा रही थीं। इसी बात को लेकर दरोगा और नाराज हो गए और मातहतों को ललकारते हुए उन्हें टेंपो से खींच लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों की चौकी में ले जाकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस चौकी में युवती और किशोरी के भाई को अकारण पीटने का विरोध करने पर पीट दिया।
मंगलवार को सुबह एसपी ललित कुमार सिंह ने अवकाश से लौटते पर घटना की जानकारी ली।
इसके बाद चौकी इंचार्ज समेत सिपाही देवेंद्र कुंवर, राधेश्याम सिंह, मोहन प्रसाद को निलंबित करने का आदेश दिया। मामले की जांच के लिए सीओ कसया बलराम सरोज को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शाम को पीड़ित युवती और किशोरी ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
तहरीर में दरोगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई गंभीर भी आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कसया एसओ ओपी राय ने बताया कि अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।