फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   four people gangrape widow

किशोरी और विधवा से किया गैंगरेप

Thu, 08 May 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 May 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
four people gangrape widow

यूपी के मुजफ्फरनगर से आज फिर एक गैंगरेप की सूचना है। एक गांव में दो युवकों ने पड़ोस के घर में घुसकर किशोरी से गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम एक परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। बुजुर्ग दादा और बेटी घर पर थे। सुबह करीब चार बजे पड़ोस के रहने वाले दो युवक दीवार फांदकर घर में घुसे।
विज्ञापन


बुजुर्ग को कम सुनाई और दिखाई देने का लाभ उठाकर किशोरी के कमरे में दाखिल हो गए। तमंचे के बल पर आतंकित कर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दोनों ने गैंगरेप किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा महिला का अपहरण कर गैंगरेप

four people gangrape widow

किशोरी ने बदहवास हालत में अपने चाचा और दादा को घटना की जानकारी दी। काफी लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि किशोरी से गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, मुंबई से सटे ठाणे कल्याण में एक 30 वर्षीय विधवा महिला का अपहरण कर चार लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजकुमार नामक आरोपी ने पिछले शुक्रवार को रात को मालवणी में अपने भाई गुड्डूकुमार के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में पीडिता को बात करने के लिए बुलाया था।

विवाह का वादा कर किया था शारीरिक शोषण

four people gangrape widow

मालवणी पुलिस ने गुड्डू को महिला को विवाह का वादा कर शारीरिक शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। महिला जब राजकुमार से शुक्रवार की शाम मालवणी में मिलने गई, तब राजकुमार ने उसे एक टैक्सी में बैठा कर कल्याण स्थित एक अन्य व्यक्ति नागोरी चौधरी के घर ले गया।

नागोरी के घर में राजकुमार ने महिला को गुड्डू के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की धमकी दी। लेकिन, महिला ने मामला वापस लेने से मना कर दिया। राजकुमार के अलावा उसके अन्य तीन साथियों ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया।

इस घटना के बाद महिला चुप रही, लेकिन मंगलवार को हिम्मत कर उसने चारों के खिलाफ मालवणी पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed