{"_id":"ac6a7c5e816553ab1acda6b464e5b958","slug":"four-men-raped-college-student-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की कनपटी पर लगाया तमंचा, जंगल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छात्रा की कनपटी पर लगाया तमंचा, जंगल में गैंगरेप
सरूरपुर (मेरठ)/ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में चार युवकों ने उसे तमंचे की नोंक पर अगवा कर लिया। जंगल में ले जाकर उससे गैंगरेप किया।
विज्ञापन
इसी बीच चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आ गए और दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने दोनों की धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
मेरठ जिले के एक गांव की रहने वाली सीमा (परिवर्तित नाम) रासना स्थित कॉलेज में बीए की छात्रा है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे वह कॉलेज से अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
बीच रास्ते में चार युवकों ने तमंचों के बल पर उसे अगवा कर लिया और बाड़म के जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
लोगों ने दो आरोपियों को धुना
युवती के शोर मचाने पर आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसान मदद के लिए दौड़े तो आरोपी पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर भागने लगे, लेकिन लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। होश आने पर छात्रा ने पूरी बात बताई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आशू, गोलू और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।