फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   four men murdered in muzaffarnagar district

मुजफ्फरनगर में सनसनी: तीन घंटे में चार लोगों का कत्ल

Fri, 27 Sep 2013 08:09 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Sep 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
four men murdered in muzaffarnagar district

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। तीन घंटे में चार लोगों का कत्ल।

विज्ञापन


बुढ़ाना और शाहपुर में कार सवार युवकों ने मेरठ और बिजनौर के दो युवकों की हत्या कर सनसनी फैला दी। पुलिस का दावा है कि यह हत्या लूट के दौरान हुई है। इससे दो घंटे पहले दतियाना में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

जबकि देवबंद में गोली लगने से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मेरठ जिले के नंगला शेखो निवासी अमित पाल अपने साथी ओमप्रकाश शर्मा, निवासी मीनाक्षीपुरम मेरठ से गुरुवार रात को मोटरसाइकिल से बुढ़ाना से शाहपुर की तरफ आ रहे थे। शाहपुर में इंटर कॉलेज के पास कार में आए युवकों ने उन्हें रोक लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने अमित पाल को गोली मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी ओमप्रकाश के मुताबिक बदमाश नकद और मोबाइल लूटकर ले गए है। घायल अमित पाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट के दौरान हत्या की दूसरी घटना बुढ़ाना क्षेत्र में हुई है। बिजनौर के नवादा निवासी शाह आलम गाड़ी लेकर खतौली की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार सवार बदमाशों ने लूट के दौरान शाह आलम को गोली मार दी। उससे 10 हजार रुपए और मोबाइल लूटा लिया। शाह आलम ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

हत्या की इन वारदातों से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश भी हुई, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।

देवबंद के कुरली गांव में 20 साल के मिंटू को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed