अब आजमगढ़ में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 10 दिन से बलात्कार और लूट से जूझ रहे यूपी में बदायूं के बाद एक और गैंगरेप हुआ है। इस बार यह घटना यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव के नए संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हुआ है।
सरायमीर थाने के एक गांव की किशोरी के साथ बुधवार रात चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
बृहस्पतिवार की सुबह लड़की मझुई नदी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली। उसकी मां और गांववाले उसे लेकर थाने पहुंचे जहां देर शाम थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की है।
सुबह नदी के किनारे बेहोश मिली लड़की
लड़की को डाक्टरी जांच के लिए भेजकर पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है।
लड़की ने अपने परिवारवालों को बताया कि बुधवार रात वह शौच के लिए घर से निकली तभी घात लगाकर बैठे गांव के ही चार वहशी युवकों ने उसे दबोच लिया।
वे उसका मुंह दबाकर नदी के किनारे खींच ले गए। उन चारों ने उसके साथ बारी-बारी बलात्कार किया।
इस दौरान वह बहुत रोई-गिड़गिड़ाई लेकिन उन सबने उसकी एक नहीं सुनी। युवक उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
यूपी सरकार पर खड़े हो रहे कई सवाल
दूसरी तरफ, बेटी के घर न लौटने पर विधवा मां पूरी रात गांव में उसकी खोजबीन करती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने जिन युवकों के नाम लिए हैं, उनके परिवार के लोग भी थाने पर आए थे।
यहां वे पुलिस वालों से कुछ बात करके वापस चले गए थे। थानाध्यक्ष सरायमीर टीबी सिंह ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, बदायूं में जो हुआ उसने यूपी सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए, लोगों को हिला कर रख दिया और विरोधियों को अखिलेश सरकार पर निशाना साधने का एक मौका दे दिया।