फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   four including their father tried to rape pakistani woman in up

पाकिस्तानी महिला से पिता-पुत्रों ने की गैंगरेप की कोशिश

Tue, 22 Sep 2015 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह(सहारनपुर) Updated Tue, 22 Sep 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
four including their father tried to rape pakistani woman in up

यूपी में गंगोह(सहारनपुर) के खादर क्षेत्र के एक गांव में ब्याही पाकिस्तानी महिला के साथ बाथरूम में नहाते वक्त तीन सगे भाइयों और उनके पिता ने गैंगरेप का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली है।
विज्ञापन


20 वर्ष पूर्व उसका निकाह यमुना खादर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति से हुआ था, तभी से उसका शौहर दुबई में नौकरी करता है और वह परिजनों के साथ गांव में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली देख पिता समेत घुसे तीन भाई

four including their father tried to rape pakistani woman in up

शादी के बाद भी उसे भारत की नागरिकता नहीं मिली। वह यहां अप्रवासी वीजा पर रह रही है। रिपोर्ट के अनुसार महिला सोमवार को अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गई तो गांव के ही तीन सगे भाई और उनका पिता वहां घुस आए।

आरोपियों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed