फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Four girls dismissed from TN school for drinking beer

11वीं की छात्राओं ने क्लास में पी बीयर, स्कूल ने काटा नाम

Tue, 24 Nov 2015 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Nov 2015 03:54 PM IST
विज्ञापन
Four girls dismissed from TN school for drinking beer

तमिलनाडु के नमक्कल जिले एक स्कूल में चार छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया गया है। आरोप है छात्राएं पढ़ाई के दौरान ही क्लास में बीयर पीते पकड़ी गई हैं।

विज्ञापन


नमक्कल जिले तिरुचेंगोडे के सरकारी स्कूल की चार छात्राओं का स्कूल से नाम काटकर उन्हें टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) दे दिया गया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को स्कूल से निकालने का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपीदास ने दिया था।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने 16 नवंबर को तेज बारिश होने के कारण स्कूल की छुट्टी कर दी थी और उस दिन होने वाली परीक्षाओं को 21 तक के लिए टाल दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

11वीं की चार छात्राएं बर्खास्त

Four girls dismissed from TN school for drinking beer

21 नवंबर जब स्कूल खुला तो 11वीं कक्षा की छात्राएं एक सहेली का स्कूल में जन्मदिन मनाने की तैयारी से आईं। आरोप है कि इन छात्राओं ने आपस में कुछ ग्रुप बर्थ-डे पार्टी मनाने लगीं और इसी दौरान कुछ छात्राओं ने नशा किया, बीयर पी।

बताया जा रहा है कि क्लास की टीचर ने पाया कि कुछ लड़कियां नशे की हालत में हैं। इसके बाद टीचर ने मामले की जानकारी स्कूल प्रिंसिपल को दी।

प्रिंसिपल ने नशे में धुत लड़कियों को अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल ‌कराया तो शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर चार छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed