फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   four brother killed a girl infornt of her parents

चार भाइयों ने किशोरी को गोलियों से किया छलनी

Wed, 18 Dec 2013 08:35 AM IST
अमर उजाला, मुरैना
अमर उजाला, मुरैना Updated Wed, 18 Dec 2013 08:35 AM IST
विज्ञापन
four brother killed a girl infornt of her parents

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में किशोरी सपना की विवाद के चलते सोमवार रात्रि को चार भाइयों ने ट्रैक्टर से खींच गोली मारकर हत्या कर दी। किशोरी के पिता रामविलास गोस्वामी और ट्रैक्टर चालक गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


एसडीओपी जौरा केडी सोनकिया के अनुसार मानपुर बल्ला गांव निवासी रामविलास गोस्वामी बेटी सपना (17) और पत्नी रामदेई के साथ सोमवार सुबह जौरा कसबे में ट्रैक्टर से फसल बेचने आए थे।
विज्ञापन


रात्रि करीब नौ बजे वह गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में कांता वेयर हाउस के पास पहले से मौजूद गांव के ही चार भाइयों ऋषिकेश, पवन, अनिल और मुकेश त्यागी ने ट्रैक्टर को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवकों ने सपना को माता-पिता के सामने ही ट्रैक्टर से खींच लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। पिता और चालक भूपसिंह जाटव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीओपी ने बताया कि रामविलास और गांव में रहने वाले सिद्धार्थ त्यागी का किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया था।

चार दिसंबर को रामविलास ने आरोपियों के विरुद्ध जौरा थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। पूर्व में भी उन्होंने किशोरी को बहला फुसला कर ढाई सौ ग्राम सोना और एक लाख रुपए नकदी ठगने की पुलिस से शिकायत की थी।


रामविलास ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बेटी को आए दिन परेशान करते थे। पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed