{"_id":"539d5ecf4dcd675670ce0303c8c1a6f1","slug":"four-boys-raped-12-years-old-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लड़कों ने किया 12 साल की लड़की से गैंपरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चार लड़कों ने किया 12 साल की लड़की से गैंपरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर इलाके में सातवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार नाबालिगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म, धमकाना और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को दबोच लिया है। चारों को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय छात्रा सपरिवार आदर्श नगर में रहती है। वह इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है। बीते मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस को एक सुनसान जगह पर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
होश आने के बाद छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह स्कूल से घर आ रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग मिला, जिसे वह छह महीने से जानती है। उसके साथ तीन अन्य नाबालिग दोस्त भी थे। छात्रा का आरोप है कि चारों उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए और वहां चारों ने उससे रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले आरोपी को दबोच लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर उसके तीन अन्य दोस्तों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है।