{"_id":"780fa075bcb3dab9a1c85830dd5c61e0","slug":"fought-with-girlfriend-later-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से हुआ झगड़ा, बाद में मिली लाश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमिका से हुआ झगड़ा, बाद में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 08 Mar 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचोबीच खिरनीबाग स्थित एक होटल के बंद कमरे में एक सिक्योरिटी गार्ड का शव अर्धनग्न हालत में मिला। हालात यह तय करने में मुश्किल कर रहे हैं कि उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
कमरे में सामान बिखरा मिलने के साथ ही सल्फास की शीशी भी वहां मिली है। पोस्टमार्टम के बाद मामला और उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से गार्ड की मौत सल्फास से नहीं हुई है, तो फिर मौत कैसे हुई, यह जानने के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
पास में ही दो गिलास और शराब की आधी बोतल भी मिली है। पुलिस यह मालूम कर रही है कि उससे बृहस्पतिवार शाम कौन-कौन मिलने आया था।
सिक्योरिटी गार्ड 25 वर्षीय राजीव सिंह खुदागंज के गांव भर्री बसंतपुर के स्वर्गीय जसवीर सिंह का बेटा था। हालांकि उसने अपना पता गलत लिखाया था। जिस होटल में यह घटना हुई, वह ‘अलका गेस्ट हाउस’ नाम से खिरनीबाग तिराहा के पास बना हुआ है।
विज्ञापन
मौत से पहले प्रेमिका से फोन पर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने जब मोबाइल फोन ऑन किया तो एक नंबर की दस मिस्ड कॉल मिलीं। पुलिस ने उसी नंबर पर डॉयल किया तो पता लगा कि वह मुरादाबाद में रहने वाली एक लड़की का है। उधर से लड़की ने बताया कि राजीव से उसकी दोस्ती थी। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे राजीव ने फोन किया तो बहुत अपसेट था।
राजीव ने मोबाइल पर ही उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कहा कि तुम अपनी जिंदगी में चैन से रहो और मैं अपनी जिंदगी में चैन से रहूंगा। इसके बाद राजीव ने लड़की और उसके भाई को फोन पर गालियां भी दीं। उसने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
बाद में राजीव ने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। युवती फोन पर पुलिस कर्मियों से बातचीत के दौरान बड़ी मुश्किल से मानने को तैयार हुई कि राजीव की मौत हो गई है। वह बार-बार फोन पर उससे बात करने की जिद कर रही थी।