फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Former temple priest held for raping

पुजारी निकला बलात्कारी, 3 साल तक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म

Thu, 04 Feb 2016 07:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
Former temple priest held for raping

उसे भगवान में आस्था थी। वो उस मंदिर में पूजा करने जाती थी। उसे नहीं पता था कि भगवान के दर पर पुजारी की शक्ल में एक दरिंदा बैठा है। पुजारी ने रोजाना मंदिर आने वाली महिला को आस्था के नाम पर बरगलाया और घिनौनी करतूत को अंजाम देने के लिए मौका की तलाश करने लगा।

विज्ञापन


बेहद चौकाने वाली वारदात मुंबई की है। आरोप है कि दक्षिण मुंबई के कल्बादेवी निवासी प्रेम सिंह परमार ने पुजारी रहते हुए एक शादीशुदा महिला को तीन साल तक अपनी हवस का शिकार बनाया। शादीशुदा महिला की आबरू को तार-तार करने से भी हैवान पुजारी का मन नहीं भरा तो उसकी तस्वीरों के जरिए लगातार उसे ब्लैकमेल कर हैवानियत करने लगा।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक 35 वार्षीय पुजारी 38 वर्षीय महिला को साल 2013 से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा है।

स्पेशल प्रसाद के नाम पर बुलाया घर और किया घिनौना काम

Former temple priest held for raping

पुलिस के मुताबिक साल 2013 में मुंबई के कॉटन ग्रीन स्थित मंदिर में पहली दफा पीड़िता की मुलाकात पुजारी से हुई थी। पीड़िता अक्सर पूजा-पाठ करने के लिए मंदिर जाती थी। उस दौरान प्रेम सिंह परमार मंदिर का पुजारी था। महिला के साथ मीठी-मीठी बातें करके आरोपी ने भगवान के नाम पर उसे बरगलाना शुरु कर दिया।

बुरी नियत से आरोपी पीड़िता के और करीब आने की कोशिश करने लगा, लेकिन पीड़िता को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी। एक दिन पीड़िता को स्पेशल प्रसाद देने के नाम पर आरोपी ने उसे अपने घर आने के लिए कहा। चूंकि पीड़िता आरोपी को ईश्वर का प्रतिनिधी मानकर चल रही थी। इसलिए प्रसाद ग्रहण करने के लिए वो पुजारी के घर चली गई।

अपने घर में पुजारी को भेड़ियों की तरह महिला इंतजार कर रहा था। और जैसे महिला ने उसके घर पर दस्तक दी, उसने प्रसाद के नाम पर धोखे से महिला को दारू पिला दी। और फिर महिला के नशे की हालत का फायदा उठाकर हवस का अंधा पुजारी उसके जिस्म पर टूट पड़ा। उसने एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी नग्न तस्वीरें भी खींच लीं। तस्वीरें उसके घरवालों को दिखाने के नाम पर आरोपी पुजारी पीड़िता को तब से ब्लैकमेल कर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

मिड-डे
की खबर के मुताबिक आखिरकार पीड़िता ने अपने पति को सारी आपबीती बताई तो पुलिस को हैवान पुजारी को धरने देर नहीं लगी। फिलहाल मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed