फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   former RJD MP shahabuddin convicted for murdering three people

तीन लोगों की हत्या में RJD के पूर्व सांसद दोषी करार

Wed, 09 Dec 2015 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Dec 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
former RJD MP shahabuddin convicted for murdering three people

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन को तीन लोगों की हत्या में दोषी ठहराया गया है। अब 11 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट तीन लोगों को अगवा कर उनकी हत्या करने में शहाबुद्दीन को सजा सुनाएगी।

विज्ञापन


बिहार के सिवान से लगातार चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन पर तीन लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या करने का अरोप था। शहराबुद्दीन ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव के तीन समर्थकों को 2004 में अगवा कर लिया था।
विज्ञापन


इनमें से दो लोगों को पूर्व सांसद शहाबुद्दीन ने 2007 में तेजाब से जलाकर हत्या कर दी थी जबकि तीसरे शख्स की हत्या 2014 में कर दी गई थी।

आरोपी नेता लगी थी चुनाव लड़ने की रोक

former RJD MP shahabuddin convicted for murdering three people

बिहार के लोकप्रिय नेता लालू प्रसाद यादव की पार्टी से सांसद रहे शहाबुद्दीन दो बार विधायक भी रहे चुके हैं। ले‌किन उस पर तीन लोगों का अपहरण और उनकी हत्या करने का मामला दर्ज हुआ तो अदालत ने 2009 के लोकसभा चुनावों में शहाबुद्दीन के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बाद शहाबुद्दीन ने इन चुनावों में अपनी पत्नी हिना शहाब को चुनाव में उतारा लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सकी थीं।

2007 से जेल में बंद शहबुद्दीन को हत्या के इरादे से तीन लोगों को अगवा करने का दोषी पाया गया था। इस मामले में शहाबुद्दीन आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed