फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Former cheerleader, 48, admits raping boy of 15 but escapes being sent to prison

48 साल की महिला ने किया 15 साल के किशोर से रेप

Mon, 24 Aug 2015 10:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Aug 2015 10:42 AM IST
विज्ञापन
Former cheerleader, 48, admits raping boy of 15 but escapes being sent to prison

अमेरिका में एक चीयरलीडर ने 15 साल के एक किशोर के साथ दुष्कर्म किया लेकिन कोर्ट ने उसे कड़ी सजा देने के बजाय महज दो साल का प्रोबेशन देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


अमेरिका के जॉर्जटाउन में 48 वर्षीय पूर्व चियर लीडर मॉली शैटक ने 15 साल के लड़के से रेप किया था। अदालत ने इस मामले में मॉली को 15 साल की सजा सुनाई। हालांकि सजा पर अमल के बजाय उसे दो साल का प्रोबेशन दिया गया। इस दौरान यदि उसका व्यवहार उचित पाया गया तो सजा नहीं होगी और वो बरी हो जाएंगी।
विज्ञापन


प्रोबेशन के तहत मॉली को हर हफ्ते प्रोबेशन ऑफिस में हाजिरी देनी होगी।

उधर मॉली को सजा में रियायत को लेकर पीड़ित के पिता के कहना है कि उनके लड़के से बलात्कार की वारदात एक जघन्य अपराध है, जिसकी सजा केवल जेल होनी चाहिए।

'पति से संबंध विच्छेद के कारण नहीं कर पाई जज्बातों पर काबू'

Former cheerleader, 48, admits raping boy of 15 but escapes being sent to prison

मॉली ने रेप की इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब बीते साल सितंबर में वो डेलवेयर के बेथनी बीच पर छुट्टियां मनाने गई थीं। बीच पर 15 साल के एक नाबालिग लड़के पर मॉली का दिल आ गया और बीच हाउस पर मॉली ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना डाला।

मॉली के वकील का कहना है कि मॉली जब काफी जवान थीं तब उनके पति से उनका रिश्ता टूट गया था। यही वजह है कि मॉली अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकीं और लड़के के साथ संबंध बना डाला।

स्वीकारी गलती

Former cheerleader, 48, admits raping boy of 15 but escapes being sent to prison

उधर मॉली ने बीच हाउस पर नाबालिग से संबंध बनाने की बात को स्वीकार किया है। मॉली ने कहा कि जो भी हुआ उसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं।

मॉली पहले से 3 बच्चों की मां है। ये माना जाता है कि मॉली उस वक्त फुटबॉल चीयर गर्ल हुआ करती थी जब चीयर लीडर कल्चर नया शुरू हुआ था। इसके अलावा मॉली लेखिका भी है। मौली लाइफस्टाइल के बारे में कई किताबें लिखी हैं।

ये बताया जा रहा है कि मॉली ने जिस लड़के का बलात्कार किया वो उसी स्कूल में जाता है जिस स्कूल में मॉली के बच्चे पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed