{"_id":"e67c4ee0f94167cda521c2eb3f2bcda0","slug":"forced-marriage-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर निकाह, फिर गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तमंचे के बल पर निकाह, फिर गैंगरेप
अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 11 Mar 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर एक नाबालिक किशोरी के साथ निकाह किया जाता है। उसके बाद दो माह तक उसके साथ गैंगरेप होता है।
विज्ञापन
मामला महाराष्ट्र के कल्याण जिले का है। वहां एक 13 वर्षीय लड़की के साथ जबरन निकाह कर उसके साथ 2 महीने तक बलात्कार करने वाले 3 लोगों के खिलाफ तिलकनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
यूपीः ऐसी क्रूरता पर इंसानियत भी शर्मसार
पुलिस के अनुसार आरोपी सलीम उर्फ फहीम शेख, जहांगीर और अरशद खान कचोरे गांव के रमाबाई आंबेडकर नगर में रहते हैं। सलीम ने 30 नवंबर, 2013 को पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय लड़की के साथ तमंचे के बल पर जबरन निकाह किया।
विज्ञापन
किलर मॉमः 3 मासूम बच्चों का बेरहमी से कत्ल
उसके बाद सलीम ने उसके साथ जबरन सेक्स भी किया। लगातार दो माह तक लड़की के साथ रेप करने के बाद सलीम ने उस नाबालिक किशोरी को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान सलीम के बेटे जहांगीर और दोस्त अरशद ने भी लड़की के साथ सेक्स किया। पुलिस में दर्ज शिकायत में लड़की ने बताया कि निकाह के वक्त जहांगीर और अरशद ने भी उसे धमकाया था।
बहन के प्यार में वो पागल था, मार डाला
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार, शारीरिक-लैंगिग शोषण आदि का मामला दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है।