फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   flipkart caught on offering fake discount by its costome

ग्राहकों से धोखाधड़ी करते पकड़ा गया 'फ्लिपकार्ट'

Sat, 06 Jun 2015 02:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 06 Jun 2015 02:42 PM IST
विज्ञापन
flipkart caught on offering fake discount by its costome

ऑर्डर में कई बार ईंट-पत्थर आने बाद भी लोग जिस कारण से फ्लिपकार्ट के जरिए शॉपिंग करना पसंद करते हैं वह कारण है खरीददारी में भारी छूट। लेकिन फ्लिपकार्ट में मौजूद उत्पादों के रेट और उस पर मिलने वाली छूट को लोग अब संदेह की नजरों से देखने लगे हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, फ्लिपकार्ट से शॉपिंग कर धोखाधड़ी का शिकार हुई कोलकाता की रहने वाली एक उपभोक्ता ने फ्लिपकार्ट के फेसबुक पेज पर एक फोटो शेयर कर अपने डिस्काउंट के नाम पर हुई धोखाधड़ी का दर्द बयान किया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मनी सरकार सेन ने सैडिलों के एक जोड़े का फोटो शेयर किया है जिसमें 799 की सैंडिलों को 399 में देने की बात कही गई है।

फ्लिपकार्ट ने मांगी माफी

flipkart caught on offering fake discount by its costome

लेकिन सैंडिल के रेट प्रिंट का जब क्लोज शॉट देखा गया तो उसमें 399 रुपए रेट पड़ा हुआ था। यानी सैंडिल बिना किसी छूट फैक्ट्री से 399 रुपए में आती है।

मनी सेने फ्लिपकार्ट के पेज पर लिखा, 'प्रिय फ्लिपकार्ट टीम, जब भी हम ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोचते हैं सबसे पहले आपकी साइट चेक करते हैं और समान की उपलब्धता का पता लगाते हैं। अपका भारत में एक बड़ा ब्रांड बन चुका है लेकिन ऐसी घटना से ग्राहकों को भरोसा टूटता और ब्रांड का नाम भी खराब होता है।'

इसके जवाब में फ्लिपकार्ट की ओर से माफी मांगते हुए कहा गया कि हम इसकी जांच करा रहे हैं और अगली बार से ऐसी चीजों का ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed