फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five year old boy murderd as human rituals in andhra pradesh

सिर काटकर दी बच्चे की बलि, पूरे घर में छिड़का खून

Thu, 01 Oct 2015 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
five year old boy murderd as human rituals in andhra pradesh

सामने आई वीभत्स घटना में कथित पांच वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। जादू-टोना और घोर अंधविश्वास में आरोपी शख्स ने बच्चे का सिर काटकर बलि चढ़ा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


यह घटना आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले की है। मामला प्रकाश में तब आया जब बच्चे की हत्या के आरोपी तिरुमला राव को गांव के लोगों ने पीटा और इस मामले में पुलिस से शिकायत की। आरोपी राव प्रकाशम जिले के पोकुरु गांव में तांत्रिक अनुस्ठान के दौरान बच्चे की बलि चढ़ा दी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, कंडुकूर इलाके के दरोगा ने बताया कि वह आरोपी राव से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में राव ने पुलिस को बताया है कि अनुष्ठान कराने के दौरान एक ग्रामीण ने बच्चे की बलि चढ़ाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलि देने के बाद पूरे घर में छिड़का खून

five year old boy murderd as human rituals in andhra pradesh

पुलिस को जांच में पता चला है कि बच्चे की बलि चढ़ाने वाले आरोपी 35 वर्षीय राव ने गांव के ही आंगनवाड़ी केंद्र से अगवा कर अपने घर ले गया था। इसके बाद उसने अपने घर में पूजा, अनुष्ठान का आयोजन किया और उसमें बच्चे का सिर काट कर बलि चढ़ा दिया।

इतना ही नहीं दरिंदे तांत्रिक ने बच्चे का सिर काटने के बाद उसका खून एक बर्तन में भरा और पूरे घर में उसे छिड़क दिया।

आंगनवाड़ी से एक बच्चा गायब होने से भी घटना चर्चा में आई। बच्चे की मां शाम को जब आंगनाड़ी केंद्र में अपने बच्चे को लेने गई तो उसे वहां बच्चा नहीं मिला इसके बाद पूरे गांव में बच्चा गुम होने की खबर फैल गई।

दरवाजा तोड़कर घुसे तांत्रिक के घर में

five year old boy murderd as human rituals in andhra pradesh

उधर बच्चे गुम होने पर गांव वाले राव के घर पहुंचे तो देख की उसके घर पर ताला लगा है और अंदर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बाद लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अनुष्ठान करने वालों ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने तांत्रिक राव का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो पाया कि एक बच्चे का सिर कटा शव अंदर पड़ा है। इसके बाद लोगों ने तांत्रिक को पकड़ा और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

गांव वालों ने आरोपी को एक खंभे से बांधकर केरोसीन डालकर जिंदा जलाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव वालों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed