फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five year-old abused at madrasa by teen

मदरसा में पांच साल के बच्चे का यौन शोषण, सिगरेट से जलाया

Thu, 17 Sep 2015 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Sep 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
five year-old abused at madrasa by teen

महाराष्ट्र में मुंबई के सियॉन में एक मदरसा में पांच साल के बच्चे से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए जो जख्म दिखाए, वो हैरान करने वाले थे।

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे की मां एक घरेलू सहायक के तौर पर काम करती है। उसने अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए मदरसे में नाम लिया दिया लेकिन वहां बच्चे को बेहतर भविष्य मिलने की बजाए उसका शोषण किया गया।
विज्ञापन


बच्चे की मां मौसिना(परिवर्तित नाम) ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उसने अपने बच्चे को मदरसा में पढ़ाई के लिए भेज दिया था। लेकिन वह डेढ़ महीने में ही शरीर में कई जख्मों के साथ वहां से वापस आ गया। बच्चे के शरीर से खून बह रहा था। उसके शरीर में सिगरेट से जलाने के निशान थे और आंखों में सूजन भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा में किसने किया बच्चे का यौन शोषण?

five year-old abused at madrasa by teen

मिड डे के अनुसार, बच्चे ने अपनी मां से बताया कि मदरसा में 16 साल की उम्र का एक छात्र ही उसका ये हाल किया है। बच्चे ने अपनी मां को सिगरेट से जलाने, यौन शोषण करने और प्रताड़ित करने की कई खौफनाक बातें बताईं।

पीड़ित छात्र को बुधवार की शाम सियॉन के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस ने को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई थी लेकिन देर शाम तक मदरसा और आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं की गई थी। बीट कांस्टेबल का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ बच्‍चे का यौन शोषण करने का मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed