फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five high profile loot cases in uttar pradesh

लूट की इन 5 वारदातों से थर्राया यूपी

Sat, 27 Dec 2014 12:02 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
five high profile loot cases in uttar pradesh

स्यालदाह एक्सप्रेस में बदमाश ने सैन्य अफसर की पत्नी का बैग लूट लिया। इस बैग में 26 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवर थे। घटना जम्मू से मुरादाबाद आते समय तड़के फगवाड़ा के नजदीक हुई। महिला ने जीआरपी मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


मुरादाबाद के सूर्य नगर में रहने वाले आदित्य कुमार सिंह लद्दाख में सेना में जेई पद पर तैनात हैं। पिछले कुछ समय से पत्नी और बच्चे उनके साथ ही रहे रहे थे। गुरुवार को पत्नी विद्या रानी अपने भाई और दोनों बच्चों के साथ स्यालदाह एक्सप्रेस से मुरादाबाद के लिए आ रही थीं।
विज्ञापन


बी टू कोच में 57 और 60 नंबर पर रिजर्वेशन था। विद्या रानी ने बताया कि उन्होंने जेवर, नगदी और मोबाइल फोन एक हैंड बैग में रखकर सिर के नीचे लगा लिया। सुबह करीब चार बजे किसी ने सिर के नीचे लगे बैग को तेज झटके साथ खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झटका लगने के साथ आंख खुली तो बैग सिर के नीचे नहीं था। शोर मचाने पर उनका भाई लाल वीर उनके पास आया। जब बैग छीनने की घटना बताई तो वह बदमाश के पीछे भागा। लेकिन तब तक वह दूसरे कोच में होते हुए भाग चुका था।

विद्यारानी का आरोप है कि टीटीई और कोच अटेंडेंट की तलाश की गई, लेकिन वे भी नहीं आए। उनका कहना था कि दोनों शराब पीकर सोए हुए थे। जगाने पर वे ढंग से बात भी नहीं कर पा रहे थे।

एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स अफसर की पत्नी से लूटपाट

five high profile loot cases in uttar pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील क्षेत्र में वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर की पत्नी और उनकी दो सहेलियों से तमंचाधारी चार युवकों ने नकदी और गहने लूट लिए। तीनों महिलाएं गाड़ी से आगरा से नोएडा लौट रही थीं।

इलाहाबाद के थाना धूमलगंज के सुलेमा सराय निवासी प्रवीण उपाध्याय वायुसेना में हैं और इन दिनों पठानकोट एयरपोर्ट पर तैनात हैं। वे अपने एक अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर विंग कमांडर की पत्नी और दो अन्य महिलाओं के साथ शुक्रवार को एक्सयूवी 500 गाड़ी से रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आगरा आए थे।

यहां से वे दोपहर करीब 12:45 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सभी नोएडा लौट रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 67 बाजना के निकट से गुजर रहे थे तभी प्रवीण उपाध्याय ने पानी पीने आदि के लिए गाड़ी रोकी। गाड़ी रुकते ही चार तमंचाधारी युवक गाड़ी के पास आ गए और महिलाओं की कनपटी पर तमंचे तान दिए।

युवकों ने महिलाओं से गहने, नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए और भाग गए। प्रवीण उपाध्याय ने वहां से कंट्रोल रूम और नौहझील पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवकों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस घटना स्थल मथुरा जनपद की सीमा में न होकर अलीगढ़ की सीमा में बता रही है। एसपी देहात शगुन गौतम ने बताया कि घटना स्थल अलीगढ़ और मथुरा के बीच का है सही स्थिति का पता किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बैंक के सामने खड़ी कार से 5 लाख लूटे

five high profile loot cases in uttar pradesh

मैनपुरी लुटेरों ने बैंक के बाहर एलआईसी के डीओ की खड़ी कार से पांच लाख रुपये से भरा बैग निकाल लिया। मामले की जानकारी पर डीओ की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तलाश की लेकिन लुटेरा पुलिस के हत्थे नहीं लगा।

स्टेशन रोड अवध नगर निवासी राजवीर सिंह जादौन एलआईसी में विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को वह राधारमन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से अपने कार चालक धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम गनेशपुर थाना कोतवाली के साथ पांच लाख रुपये निकालने गए थे।

बैंक शाखा से रुपये निकालने के बाद बैग उन्होंने कार में रख दिया। तभी बैंक शाखा में कोई काम याद आने पर बैंक शाखा में चले गए। इतने में एक लुटेरे ने चालक से कहा कि गाड़ी का ऑयल टपक रहा है। चालक जैसे ही ऑयल देखने गया लुटेरा थैला लेकर अपने साथी के साथ भाग गया। लोगों ने पीछा भी किया लेकिन पता नहीं लगा। बाद में देखा तो गाड़ी पर ऊपर से ऑयल डाला गया था।

रुपये लुटने की जानकारी होते ही डीओ की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर बढ़ने की बात कहते हुए प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। घटना की सूचना  कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन समाचार लिखे जाने तक पता नहीं लग सका।

सेना के जवान को जहरखुरानों ने लूटा

five high profile loot cases in uttar pradesh

मुरादाबाद आए सेना के जवान को रेलवे स्टेशन से निकलते ही जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। रिक्शाचालक ने नशीली चाल पिलाकर नगदी लूट ली। वहीं शुक्रवार को तीन अन्य युवक भी जहरखुरानों का शिकार बन गए। बेहोशी की हालत में चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार छावनी में तैनात विजय पुत्र सोहन सिंह शुक्रवार को कांठ में रहने वाले किसी परिचित के पास जा रहे थे। रेलवे स्टेशन से वह रिक्शा करके रोडवेज डिपो जाते समय रिक्शा चालक ने उन्हें चाय पिलाई। चाय पीते ही वह बेहोश हो गए।

उन्हें कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ होश में आने पर विजय ने बताया कि उनका पर्स गायब है। उसमें 8 हजार रुपये, आईकार्ड व अन्य कागज थे।

वहीं दोनों पैरों से विकलांग वीर सिंह निवासी पीपल टोला थाना ठाकुरद्वारा को भी जहरखुरानों ने नहीं बख्शा। तीन माह तक मुंबई में भेलपूरी का ठेला लगाकर 23 हजार रुपये बचाए थे। पैसे घर देने के लिए वह गुरुवार को ट्रेन से मुरादाबाद आया। उसे भी रिक्शाचालक ने चाय पिलाकर बेहोश कर दिया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर उसने बताया कि उसके पैसे गायब हैं। इसी तरह जहरखुरानों ने काम की तलाश में आए सलीम पुत्र यामीन निवासी शानपुर थाना नजीबावाद जनपद बिजनौर और एक अज्ञात को भी शिकार बनाया है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ताज देखने आई अमेरिकी डॉक्टर का बैग उड़ाया

five high profile loot cases in uttar pradesh

दिल्ली से आगरा भ्रमण को आई अमेरिकी डाक्टर की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो बैग उड़ा दिए। पर्यटक के बैग में लाखों की ज्वैलरी और कुछ डॉलर थे। गाइड के बैग में भी नगदी और कागजात थे। सूचना पर एसपी सिटी और सीओ सदर ने पूछताछ की। पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

टैक्सॉस, अमेरिका की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. कैथरीन कैमिल भारत भ्रमण पर आई हुई हैं। शुक्रवार को वे दिल्ली से टूर गाइड हरेंद्र के साथ इनोवा कार से ताजमहल देखने आगरा आई थीं।

उनके गाइड ने बताया कि ताज बंद होने के कारण वे दोपहर तकरीबन तीन बजे फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच करने रुके थे। कुछ देर बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। पिछली सीट पर रखे कैथरीन और हरेंद्र के बैग गायब थे। गाड़ी ड्राइवर सुरजीत ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

डॉक्टर के बैग में सोने व प्लेटिनम की लाखों की ज्वैलरी और अमेरिकी डॉलर रखे थे, जबकि गाइड के बैग में भी कुछ नगदी व कागजात थे। सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ व सीओ सदर असीम चौधरी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कैथरीन से पूछताछ की। सीओ सदर ने बताया कि घटना के संबंध में पर्यटन थाने में रिपोर्ट लिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed