फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five gang rape in up

यूपी में क्यूं नहीं थम रही ऐसी दरिंदगी?

Fri, 08 Aug 2014 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Aug 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
five gang rape in up

यूपी में दरिंदें दिनों दिन बेखौफ होते जा रहे है। कब किसकी बेटी और बहन के साथ हैवानियत की वारदात हो जाए कोई नहीं जानता, क्योंकि यहां अपराधी बेलगाम हो चुके है। पुलिस और कानून का डर सत्ता से करीब होने के साथ खत्म सा हो गया है।

विज्ञापन


हैवानियत की ताजा खबरें कई क्षेत्रों से आ रही है जिसमें मेरठ, लखीमपुर खीरी, इलाहाबाद, बिजनौर और हाथरस से बड़ी खबर है।

पहली खबर लखीमपुर खीरी की है। यहां गैंगरेप के बाद एक बच्ची को गला दबाकर मार डाला गया है। निघासन क्षेत्र के एक गांव में बकरियों के लिए घास काटने गई 12 वर्षीय दलित बच्ची की गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर गांव निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ दुराचार, हत्या, साजिश रचने और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल से कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगरेप के बाद बच्ची को गला दबाकर हत्या

five gang rape in up

बच्ची के चाचा का कहना है कि उनकी भतीजी बुधवार शाम करीब चार बजे बकरियों के लिए घास काटने गांव के पास के नाले के उस पार गई थी। देर शाम उसके घर नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने तलाश शुरू की।

गुरुवार सुबह पांच बजे नाले के पार गन्ने के एक खेत में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और उनसे खून निकल रहा था। काफी दूर तक गन्ना टूटा पड़ा था। बच्ची के बालों में लगा कांटा तथा उसके सिर के टूटे हुए बाल पास के दूसरे खेत में मिले।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मां की तहरीर पर गांव के ही फखरू, उसके पुत्र जलालुद्दीन और पड़ोसी गांव के निजामुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। एसपी अरविंद सेन और सीओ धौरहरा मनोज कुमार सिंह ने भी मौका-मुआयना कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।

बिजनौर में मासूम से गैंगरेप, हत्या

five gang rape in up

बिजनौर के गांव मुंढाला में जंगल में काम कर रहे भाई के पास जा रही 12 साल की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। बालिका का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। दरिंदों ने बच्ची को गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया उसके हाथ पीठ पर बंधे हुए और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

इस घटना से लोगों में गम और जबरदस्त गुस्सा है। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
           
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंढाला निवासी एक व्यक्ति का पुत्र गुरुवार को जंगल में चारा लेने के लिए गया था। दिन में करीब 11 बजे स्कूल से लौटी 12 साल की पुत्री को पिता ने भाई की मदद के लिए जंगल के आधे रास्ते भेज दिया। पुत्री से कहा कि वह भाई के चारे की गठरी को पकड़वाकर ले आए।

गन्ने के खेत में पड़ा था बालिका का शव

five gang rape in up

मासूम बालिका पिता के कहने पर जंगल की ओर चल दी। इसी दौरान रास्ते में ही हैवानों ने बालिका को दबोच लिया और गांव से बाहर जंगल में अगवा कर ले गए। गन्ने के खेत में ले जाकर बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

दिन भर परिजन बालिका को जंगल में ढूंढते रहे, पर उसका कोई पता नहीं चला। शाम को जंगल में काम कर रहे गांव किशनपुर निवासी फुरकान ने गन्ने के खेत में बालिका का शव पड़ा देखा। बालिका के हाथ सलवार के कमरबंद व चोटी से पीछे की ओर बंधे थे।

बदन पर बालिका केवल कुर्ता पहने थी। उसके मुहं में कपड़ा ठुंसा हुआ था। बालिका का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सुनील सक्सेना ने मौके का निरीक्षण किया तथा पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हाथरस में रेप में नाकाम होने पर छात्रा की हत्या

five gang rape in up

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म में असफल रहने पर तीन युवकों ने एक छात्रा की दिनदहाड़े गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

उसके दो साथी वहां से भाग निकले। गुस्साए ग्रामीण युवक को पुलिस के हवाले करने को तैयार नहीं थे। इसके चलते वहां पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इन लोगों ने सादाबाद-मथुरा रोड पर जाम भी लगा दिया। घटना की रिपोर्ट पकड़े गए युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

सादाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गुरुवार की दोपहर अपने खेत पर गई थी। वह कक्षा 8 की छात्रा थी। आरोप है कि इसी दौरान उसी गांव के एक युवक बाबू ने उसे दुष्कर्म की नीयत से अपने दो अन्य साथियों की मदद से निकट खेत में खींच लिया।

भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर अधमरा किया

five gang rape in up

किशोरी ने जब चीख पुकार कर इसका विरोध किया तो इन लोगों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। कुछ लोगों ने जब इन तीनों युवकों को भागते देखा और चीख-पुकार सुनी तो वह भी इनके पीछे भागने लगे। थोड़ी दूरी पर इन लोगों ने बाबू को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। भीड़ ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

मौके पर बिसावर चौकी इंचार्ज आ गए। उन्होंने जब भीड़ से युवक को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्हें भी भीड़ का कोपभाजन बनना पड़ा। मौके पर पहुंची सादाबाद पुलिस ने जैसे-तैसे इस युवक को भीड़ से छुड़ाकर जीप में बैठाया तो लोगों ने आगे ट्रैक्टर लगाकर पुलिस की जीप रोक दी और वहां जाम लगा दिया।

भीड़ मौके पर बेकाबू हो गई और टकराव के हालात बन गए। जानकारी पाकर वहां आसपास के कई थानों की फोर्स के अलावा सीओ सादाबाद, एएसपी, एडीएम भी पहुंच गए। लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे और वहां डीएम, एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। बाद में एसपी दीपिका तिवारी व डीएम शमीम अहमद पहुंचे।

मेरठ में अपहरण कर युवती से गैंगरेप

five gang rape in up

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में खेत से एक युवती का अपहरण करने के बाद गैंग रेप को अंजाम दिया गया। युवती को मोरना गांव के जंगल में फेंककर आरोपी फरार हो गए। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जाकिर कॉलोनी निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र निवासी यह युवती तीन दिन पूर्व अपने खेत पर गई थी। उसे अकेली देखकर जाकिर कॉलोनी निवासी आरोपी अपने दो साथियों के साथ खेत पर पहुंचा। आरोपी जबरन उसे अपनी कार में डालकर ले गए। देर शाम तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका कहीं पता नहीं चला।

इस पर परिजनों ने पुलिस को युवती के गायब होने की जानकारी दी। पुलिस भी युवती की तलाश में जुटी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बृहस्पतिवार को चौथे दिन युवती अपने घर बदहवास हालत में पहुंची। उसने बताया कि उसका अपहरण करने के बाद तीन युवकों ने चार दिन तक उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस बोली- 27 जुलाई को हुआ अपहरण

five gang rape in up

बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने भावनपुर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। एसओ भावनपुर विध्यांचल तिवारी ने बताया कि युवती का 27 जुलाई को बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया था। केस दर्ज कर लिया गया है।

उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, एसपी देहात कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि वे थानाध्यक्ष से मामले की पूरी जानकारी ले रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
      
मामले में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसकी मुलाकात युवती से चार साल पूर्व फोन पर मिस्ड कॉल के जरिए हुई थी। जो बाद में प्रेम संबंधों तक जा पहुंची। उसके बाद मुलाकातों को सिलसिला शुरू हो गया। करीब दो सप्ताह पूर्व वह उससे मिलने के लिए खेत पर गया था। उसके बाद वह नहीं मिल सका।

इलाहाबाद में बच्ची से दरिंदगी की कोशिश

five gang rape in up

घूरपुर इलाके में स्कूल से लौट रही पांच साल की बालिका से 45 साल के व्यक्ति ने हैवानियत की कोशिश कर डाली। वह बच्ची को खींचकर भट्ठे के कार्यालय के भीतर ले गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला ने शोर मचाया तो आरोपी शख्स सबके सामने धमकियां देते भाग गया।

घूरपुर थाने की पुलिस ने नामजद केस लिखकर छापा मारा मगर आरोपी पकड़ में नहीं आया। पुलिस उसके रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दे रही है।

इलाके की पांच साल की बालिका स्थानीय स्कूल में पढ़ने जाती है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद वह घर के रास्ते में अपने रिश्तेदार के घर चली गई। वहां बालिका करीब तीन घंटे तक बच्चों संग खेलती रही। फिर शाम लगभग पांच बजे बैग लेकर घर को रवाना हो गई।

45 साल के व्यक्ति ने की हैवानियत

five gang rape in up

वह घर के रास्ते में ईंट-भट्ठे के सामने पहुंची तभी आरोप है कि नशे के लती भुजाली ने उसे पकड़ लिया। वह उसे भट्ठे के कार्यालय में खींच ले गया। भट्ठा बंद होने की वजह से कार्यालय सूना था। यहां भुजाली ने हैवानियत की कोशिश की। बच्ची रोने-चीखने लगी।

तभी भट्ठे के सामने से गुजर रही एक महिला चीख सुनकर अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देख सन्न रह गई। उसने बाहर आकर शोर मचाया तो कई लोग आ गए। इस बीच बच्ची से बलात्कार पर आमादा भुजाली कपड़े पहनकर बाहर निकला और लोगों को धमकाते हुए भाग गया।

बृहस्पतिवार सुबह बच्ची के पिता से अर्जी लेकर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी। पुलिस घटना के बाद से फरार भुजाली को खोज रही है। इस शर्मनाक घटना में घूरपुर थाने के एक दरोगा की हरकत से लोगों में भारी गुस्सा है। दरअसल, बृहस्पतिवार दोपहर रिपोर्ट लिखने के बाद थाने से एक दरोगा को गांव भेजा गया था। आरोप है कि दरोगा ने बच्ची के पिता को अपशब्द कहते हुए फटकारा। लोगों ने विरोध जताया तो दरोगा घूरते हुए चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed