फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five domestic violence incidents

बहू ने सास को पीटा, सास ने दामाद को, शर्मसार करती 5 वारदातें

Tue, 12 Jan 2016 02:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Jan 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
five domestic violence incidents
आपने अक्सर ऐसे वीडियो देखें होंगे जिसमें सास अपनी बहुओं को प्रताड़ित करती हैं लेकिन इस वीडियो में तो बहू ने ही अपनी 70 साल की सास पर कहर ढा दिया है। दिल दहला देने वाला यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाले एक परिवार का है जिसमें एक बहू अपनी सास को बुरी तरह पीट रही है।
विज्ञापन


करीब एक मिनट लंबे इस वीडियो को सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। कुंदन के मुताबिक इस वीडियो में जो महिला अपने सास को बुरी तरह से पीट रही है उसका नाम संगीता जैन है जिसकी शादी संदीप जैन से हुई थी। आपसी सामंजस्य नहीं बन पाने की वजह से दोनों ने तलाक के लिए आवेदन कर रखा है।
विज्ञापन


कुंदन के मुताबिक संगीता जैन एक 'क्रूर महिला' है और उसने अपने परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा भी करा रखा है। संगीता की कारस्तानियों से तंग आकर संदीप ने कुंदन से आप बीती सुनाई थी जिसके बाद उन्होंने संदीप को घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी थी। 5 जनवरी को संगीता की असलियत इस सीसीटीवी कैमरे की मदद से सबके सामने आ गई जिसमें वह अपनी सास को बुरी तरह से पीट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो में 70 वर्षीय राजरानी जैन (सास) अपने बिस्तर पर बैठी दिखाई दे रही हैं। कुछ ही देर बाद उनकी बहू संगीता जैन कमरे में आती हैं और पीछे से एक कपड़े के जरिए उनकी गला घोंटने की कोशिश करती हैं। इतना ही नहीं संगीता ने अपने सास की जमकर धुनाई करती है। उधर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी संगीता जैन ने आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे हैं इसलिए उसने ऐसा किया।

सोर्स-यू ट्यूब


लकवाग्रस्त सास पर टूट पड़ी बहू

five domestic violence incidents

ऐसा पहली दफा नहीं है जब किसी बहू ने सास को शिकार बनाया हो। करीब 4 महीने पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी से भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बहू अपनी लकवाग्रस्त सास को पीटती हुई दिखाई देती है।

वीडियो में बहु पहले अपनी सास को दो थप्पड़ जड़ती है फिर ये जंगले से बाहर देखकर ये सुनिश्चित कर लेती है कि कहीं उसे कोई देख तो नहीं रहा है। इसके बाद बहू फिर से अपनी बीमार सास पर हमला कर देती है।

बहू ध्यान शायद घर में लेगे सीसीटीवी कैमरे पर नहीं होता है इसलिए उसकी नापाक करतूत कैमरे में कैद हो जाती है।

सोर्स-प्रेस न्यूज टीवी


सास ने लालची दामाद की सरेआम कर डाली धुनाई

five domestic violence incidents

घरेलू हिंसा का एक और मामला तब सुर्खियों में छा गया जब बीते दिनों बिजनौर में एक सास ने अपने दामाद को सरेआम पीटा। सास ने दामाद को सड़क पर सबके सामने थप्पड़ पर थप्पड़ जड़े।

लोग जब बीच बचाव के लिए आगे आए तो सास ने दामाद की करतूतों का काला चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया।

सास ने आरोप लगाया था कि दामाद आकाश वर्मा पत्नी पूनम वर्मा को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था, उसे खूब मारता-पीटता था।

आरोपी की करतूतों की सारी कहानी बेटी ने अपनी मां को बता रखी थी। इस जब आरोपी अपनी बीवी को लेने बिजनौर पहुंचा तो सास मिथिलेश ने सरेआम उसकी धुनाई कर डाली।

सोर्स-इंडिया टीवी


सड़क पर सास और बीवी पर हमला कर दिया

five domestic violence incidents

राजधानी दिल्ली से भी अक्सर घरेलू हिंसा की वारदातें सामने आती रहती है। बीते दिनों दिल्ली के तिलकनगर में सड़क पर एक शख्स दो औरतों को पीटता दिखा।

हमलावर कोई और नहीं निखिल ग्रोवर नाम का वो शख्स था जो अपनी ही बीवी और सास को सरेआम पीट रहा था।

लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि शादी के अगले ही दिन से निखिल दहेज मांग कर रहा था, जिसको लेकिन वो लगातार उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था।

पीड़ित सास के मुताबिक आरोपी आरोपी रात-रात भर उसकी बेटी को पीटता था।


महिला को बंधक बनाकर चोरी

five domestic violence incidents

हरिद्वार के लश्कर इलाके में एक चोर की वो काली करतूत तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें वो महिला को बंधक बनाकर चोरी करता है।

चोर पहले तो चाकू दिखाकर महिला को बंधक बनाता है। वीडियो में महिला चोर से लाख मिन्नतें कर रही है कि उसे वो बांधे नहीं। महिला चोर तो भैया तक कहती है। इस पर चोर कहता है कि अगर वो महिला को छोड़ देगा तो वो ड्रामा कर देगी।

आखिरकार चोर महिला रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बनाता है और महिला को पहने हुए जेवरात और घर से मिली नकदी लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित के पति पास के स्कूल में शिक्षक हैं, घर में सीसीटीवी कैमरा इसीलिए लगवाया था कि इस तरह की वारदातों से बचा जा सके।

सोर्स-एबीपी न्यूज


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed