फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

ऐसी 5 गलतियां जिनके चलते फंसे ये शातिर अपराधी

Sat, 06 Dec 2014 01:29 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

अपराधियों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देने के बाद उससे साफ तौर पर बच कर निकल जाना काफी मुश्किल काम होता है। हालांकि कई मामले ऐसे होते हैं जिनमें पुलिस सालों साल अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम रहती है और वे खुलेआम घूमते रहते हैं।

विज्ञापन


तो वहीं, बहुत से अपराधी होते हैं जो आसानी से बच जाते हैं लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए जब अपराधियों ने वारदात को अंजाम देते वक्त ऐसी गलतियां कीं जिनके चलते उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पढ़िए ऐसे ही 5 अपराधियों की कहानी जिनकी एक गलती ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

1: शरीर पर बनवा लिए मर्डर के टैटू

five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

वारदात को अंजाम देकर उससे बचकर निकल जाने की हसरत हर अपराधी की होती है और वह यही सोचता है कि उसके पीछे कोई भी ऐसा सबूत न छूटे जिससे वह फंसे।

लेकिन लॉस एंजेल्स में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो वारदातों को अंजाम देने के बाद उससे जुडे़ टैटू अपने सीने पर गुदवा लेता था।

आरोपी एंथनी गार्सिआ को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब वह निरस्त लाइसेंस का इस्तेमाल करके गाड़ी चलाता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसे पकड़कर उसकी तस्वीर खींचीं तो उन्हें थोड़ा शक हुआ और उसके शरीर पर बने टैटुओं की गहराई से पड़ताल की गई।

पुलिस ने पाया कि उसके सभी टैटू और बीते दिनों में हुई तमाम घटनाओं में काफी समानता थी। दरअसल आरोपी ने हूबहू वैसे ही टैटू बनवाए थे जिस तरह घटना को अंजाम दिया।

2: जिससे चुराया उसी को बेचने लगा बाइक

five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

सैन फ्रैंसिस्को में रहने वाले एक चोर को तब पुलिस ने गिरफ्तार किया जब वह एक चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, आरोपी एक सीरियल चोर था और उसने कई बाइक व गाडियों के पार्ट चुराए थे।

दरअसल 57 वर्ष के मार्क मूरे नाम के व्यक्ति ने चोरी को ही अपना पेशा बना लिया और एक के बाद एक कई चोरियां कर डाली। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसके पास के करीब 10 मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके अलावा गा‌डियों के पार्ट्स भी मिले।

आरोपी को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब वह चोरी की एक बाइक को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रह‌ा था। यह उसका दुर्भाग्य ही था कि बाइक को खरीदने के लिए उसी व्यक्ति ने उससे संपर्क किया जिसके घर से उसने उसे चुराया था।

पीड़ित व्यक्ति को जब पता चला कि यह उसी की मोटर साइकिल है तो उसने पुलिस को सूचना दी और आखिरकार आरोपी चोर को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन

3: कमाल की चोरनी, इंटरनेट पर डाला चोरी का वीडियो

five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

सोशल साइट ने पुलिस की समस्याएं लगातार बढ़ाई हैं तो कई मामलों में उसका काम आसान भी किया है। पुलिस ने एक ऐसी चोरनी को गिरफ्तार किया जिसने बैंक लूटने के बाद एक कार चुराई और उसका वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में डाल दिया ताकि दूसरे लोग भी उसका ये शातिर कारनामा देख सकें।

हालांकि पहले तो लोगों को यह लगा कि 19 साल की यह लड़की हन्ना सबाता यूं ही दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन बाद में जब लोगों ने उसका पूरा वीडियो देखा तो दंग रह गए।

उसने बैंक लूट और कार चोरी का वीडियो यूट्यूब पर इसलिए डाला था ताकि लोगों को पता चल सके कि वह कितनी माहिर है ऐसे काम करने में और कभी भी इससे बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है।

हालांकि उसकी यह खुशी ज्यादा देर टिकी नहीं और वह पुलिस की नजरों में आ गई।

4: ऐसा बेवकूफ चोर शायद ही सुना हो आपने!

five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

फिल्मों आपने अक्सर देखा होगा कि किसी दुकान या बिल्डिंग में चोरी करने पहुंचे बदमाश निकलने का रास्ता भूल जाते हैं या दरवाजा किधर खुलेगा इसमें भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे दृश्य फिल्मों में ही होते हैं अगर आप ऐसे सोचते हैं तो बिल्कुल गलत हैं।

जेम्स एलन नाम के 28 वर्षीय व्यक्ति ने एक स्टोर को लूटने का प्लान बनाया और उसमें दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन वह स्टोर के बाहर लगे दरवाजे को बाहर खींचने या अंदर धकेलने को लेकर इतना उलझ गया ‌कि गुस्से में उसने सीसीटीवी कैमरे के सामने ही अपना मास्क उतार दिया और बंदूक लेकर स्टोर में दाखिल हो गया।

यह भी मजे की बात है कि 10 दिन पहले ही उसने उसी स्टोर को निशाना बनाया था, लेकिन दूसरी बार इस बात पर फंस गया कि दरवाजा कैसे खुलेगा। उसके इस काम ने ही उसे फंसा दिया।

5: जवान महिलाओं को निशाना बनाता था ये कुख्यात

five Criminals Caught Thanks To Their Own Stupidity

सुंदर और जवान महिलाओं का अपहरण कर उनके साथ रेप करने और फिर उनकी हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी टेड बंडी को 'लेडी किलर' के नाम से जाना जाता था।

उसे सबसे खतरनाक अपराधियों की श्रेणी में शामिल किया गया था और वह उन पीड़ित लोगों को समय समय पर देखता भी रहता था जिन्हें वह मार डालता था।

लगातार वारदातों को अंजाम देने के बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर था, लेकिन एक दिन उसे यूटा के हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे ‌सार्जेंट ने देखा और उसकी हरकतों पर शक होने के बाद पीछा करना शुरू कर दिया।

उसने पीछा करते हुए उसकी कार के नजदीक पहुंचकर देखा कि आरोपी की कार की पिछली सीट पर चोरी का सामान और कई उपकरण भी पड़े थे। यह देखकर सार्जेंट को पूरा मामला समझ आ गया और उन्होंने अन्य साथियो की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।
साभार: लिस्टवर्स डॉट कॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed