{"_id":"d22aedaa52d7fd77078ac583429e9fe7","slug":"five-coworkers-allegedly-raped-nurse-in-jaipur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज देखने को बुलाया, नर्स से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मरीज देखने को बुलाया, नर्स से किया गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
जयपुर के एक निजी अस्पताल में एक नर्स से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नर्स ने अस्पताल के पांच कर्मचारियों पर तीन घंटे तक रेप करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एचटी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में नर्स ने बताया कि मंगलवार रात नौ बजे एक कर्मचारी ने उसे फोन कर एक मरीज को देखने के लिए अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन
नर्स जब राजस्थान महिला एवं जनरल अस्पताल पहुंची, तो वह उसे एक कमरे में ले गया। तभी चार और कर्मचारी वहां आ गए। उन पांचों ने उससे जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी और फिर उसकी अस्मत लूट ली।
विज्ञापन
दरिंदों ने उसे तीन घंटे तक अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर उन लोगों ने किसी से घटना का जिक्र करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस टीम गुरुवार सुबह जब बयान लेने के लिए नर्स के घर गई तो वह वहां नहीं थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।