फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   firing in sp lady mla and husband

हाईप्रोफाइल ड्रामा: सपा विधायक और पति में हुई फायरिंग

Mon, 11 Nov 2013 01:54 PM IST
अमर उजाला, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला, चंदौसी (संभल) Updated Mon, 11 Nov 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
firing in sp lady mla and husband

चंदौसी से सपा विधायक लक्ष्मी गौतम और उनके पति दिलीप वार्ष्णेय के बीच करीब छह महीने से चल रही जुबानी जंग रविवार को संघर्ष में तब्दील हो गई।

विज्ञापन


पति से अलग रह रही विधायक और उनके पति में टकराव की ताजा वजह संपत्ति है। रविवार को विधायक अपने समर्थकों संग चंदौसी में पति के आवास पर पहुंचीं। जहां मकान के एक हिस्से पर कब्जे को लेकर दोनों में संघर्ष हुआ।
विज्ञापन


विधायक के पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किए। विधायक समर्थकों पर भी फायरिंग का आरोप है। पुलिस विधायक पति समेत छह लोगों को थाने ले गई।

चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम की जिंदगी में मुकुल नाम के शख्स की एंट्री के बाद से ये हाईप्रोफाइल लव एंड फैमिली ड्रामा सुर्खियों में है।

अलबत्ता मामला उछलने के बाद से ही विधायक ने चंदौसी में अक्रूरजीपुरम स्थित अपने पति दिलीप का घर छोड़ दिया था और बच्चों के साथ मुरादाबाद शिफ्ट हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में गई गालीगलौज
रविवार को लक्ष्मी गौतम अपने समर्थकों के साथ चंदौसी में अक्रूरजीपुरम स्थित अपने पति के घर पहुंचीं। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने पति से मकान की बगल में बने सभागार की चाबी मांगी।

विधायक के पति ने जब चाबी देने से इनकार किया तो विधायक ने जबरन समर्थकों से उस पर अपना ताला डलवा दिया। इसके बाद दोनों में गालीगलौज शुरू गई।

पति पर गोली चलाने का आरोप
इस बीच दिलीप ने एसपी को फोन किया लेकिन इससे पहले कि पुलिस पहुंचती दोनों में संघर्ष और फायरिंग शुरू हो गई। विधायक ने पति पर हत्या के इरादे से गोली चलाने का आरोप लगाया है। एसपी संभल डॉ. तहसीलदार सिंह के अनुसार दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed