फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   firing in old grievance, two killed

यूपी: खूनी रंजिश में दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 14 Jul 2014 02:08 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
firing in old grievance, two killed

मथुरा। थाना नौहझील के गांव सुहागपुर में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के पक्ष में फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन


आधा घंटे तक दोनों ओर से लगातार हुई फायरिंग ने आसपास के लोगों की भी सांसे थामकर रख दी।

फायरिंग में चार अन्य लोग घायल हैं। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है, चारों को आगरा रेफर किया गया है।

प्रधान और पूर्व प्रधान में चल रही है रंजिश

firing in old grievance, two killed
गांव सुहागपुर के प्रधान बंकट सिंह और पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के बीच प्रधानी और जमीन के विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही है।

रविवार की रात करीब आठ बजे पुराने मामले को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच अचानक दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी गई।

हादसे में पूर्व प्रधान पक्ष के कल्लू, रामनिवास, रामकिशन, महेश, ऋषि और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो ने तोड़ा दम

firing in old grievance, two killed
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सगे भाई महेश और रामकिशन पुत्र बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अन्य चारों लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस आरोपियों के घरों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed