{"_id":"47478ca82b59ffdd3209f0f712394bad","slug":"firing-in-old-grievance-two-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खूनी रंजिश में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
यूपी: खूनी रंजिश में दो सगे भाइयों की मौत
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना नौहझील के गांव सुहागपुर में पुरानी रंजिश को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के पक्ष में फायरिंग में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आधा घंटे तक दोनों ओर से लगातार हुई फायरिंग ने आसपास के लोगों की भी सांसे थामकर रख दी।
फायरिंग में चार अन्य लोग घायल हैं। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है, चारों को आगरा रेफर किया गया है।
प्रधान और पूर्व प्रधान में चल रही है रंजिश
गांव सुहागपुर के प्रधान बंकट सिंह और पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह के बीच प्रधानी और जमीन के विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चली आ रही है।
रविवार की रात करीब आठ बजे पुराने मामले को लेकर दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच अचानक दोनों पक्षों की ओर से हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी गई।
हादसे में पूर्व प्रधान पक्ष के कल्लू, रामनिवास, रामकिशन, महेश, ऋषि और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दो ने तोड़ा दम
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सगे भाई महेश और रामकिशन पुत्र बहादुर सिंह ने दम तोड़ दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अन्य चारों लोगों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। इधर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस आरोपियों के घरों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।