बिहार: हजारीबाग कोर्ट में फायरिंग, 3 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के हजारीबाग अदालत में दिन दहाड़े हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना दोपहर 11 बजे की है।
एनडीटीवी के अनुसार, कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में एके- 47 का इस्तेमाल किया गया है। राइफल एके- 47 करीब 30 राउंड फायरिंग की गई।
बताते हैं कि उगाही के आरोप में पिछले पांच से जेल में बंद गैगस्टर सुशील श्रीवास्तव पेशी के लिए लाया गया था जिसकी इस फायरिंग में हत्या कर दी गई। सुशील श्रीवास्तव के साथ उसका साथी भी मारा गया। सुशील एक हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया जा चुका है।
गैंगवार में हो सकती है फायरिंग
मामले की जांच में जुटी झारखंड पुलिस का मानना है कि यह फायरिंग एक गैंगवार का परिणाम भी हो सकती है जिसमें एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों पर हमला बोला हो।
पुलिस का कहना है कि अभी मामले पर अंतिम रूप से कहना कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच हो रही है और जांच के बाद की फायरिंग के कारणों का पता चल पाएगा।
हालांकि अभी पुलिस ने किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।