फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   firing in hazaribagh court, three killed

बिहार: हजारीबाग कोर्ट में फायरिंग, 3 की मौत

Tue, 02 Jun 2015 09:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
firing in hazaribagh court, three killed

झारखंड के हजारीबाग अदालत में दिन दहाड़े हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना दोपहर 11 बजे की है।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग में एके- 47 का इस्तेमाल किया गया है। राइफल एके- 47 करीब 30 राउंड फायरिंग की गई।

बताते हैं कि उगाही के आरोप में पिछले पांच से जेल में बंद गैगस्टर सुशील श्रीवास्तव पेशी के लिए लाया गया था जिसकी इस फायरिंग में हत्या कर दी गई। सुशील श्रीवास्तव के साथ उसका साथी भी मारा गया। सुशील एक हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया जा चुका है।

गैंगवार में हो सकती है फायरिंग

firing in hazaribagh court, three killed

मामले की जांच में जुटी झारखंड पुलिस का मानना है कि यह फायरिंग एक गैंगवार का परिणाम भी हो सकती है जिसमें एक ग्रुप के लोगों ने दूसरे ग्रुप के लोगों पर हमला बोला हो।

पुलिस का कहना है कि अभी मामले पर अंतिम रूप से कहना कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा क‌ि इस घटना की जांच हो रही है और जांच के बाद की फायरिंग के कारणों का पता चल पाएगा।

हालांकि अभी पुलिस ने किसी भी संदिग्‍ध को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed