फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   firing in badaun before panchayat election

बदायूं: चुनाव से पहले चली गोली, एक की हत्या, सात घायल

Mon, 05 Oct 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इस्लामनगर (बदायूं)
ब्यूरो/ अमर उजाला, इस्लामनगर (बदायूं) Updated Mon, 05 Oct 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
firing in badaun before panchayat election

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले ही जिले में चुनावी हिंसा शुरू हो गई। शनिवार की रात इस्लामनगर ब्लाक क्षेत्र के गांव सोहरा और फिर कस्बे में दो पक्षों के बीच घंटों पथराव और फायरिंग हुई।

विज्ञापन


इसमें मदनलाल नाम के एक युवक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ हत्या और बलवा का नामजद मुकदमा दर्ज किया गया, इनमें से 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव है, कई थानों की पुलिस को लगाया गया है। यह बवाल मौजूदा चुनाव में खुद बीडीसी का चुनाव लड़ रहे सुरेश यादव द्वारा अपने ही गांव मोजुद्दीनगर के ग्राम प्रधान धर्मपाल यादव पक्ष के बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी चरनजीत पर नाम वापसी का दवाब बनाने पर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी न लेने पर हुई फायरिंग

firing in badaun before panchayat election

गांव मोजुद्दीनगर के रहने वाले ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव और इसी गांव के दस साल से प्रधान धर्मपाल यादव के बीच पुरानी चुनावी रंजिश चली आ रही है। पंचायत चुनाव में सुरेश यादव वार्ड नंबर 53 सोहरा से बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी हैं।

सोहरा गांव का ही चरनजीत सुरेश यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में है। शनिवार को प्रथम चरण की नाम वापसी थी। पुलिस के अनुसार, सुरेश यादव चरनजीत पर नाम वापसी का दवाब बना रहे थे। ताकि चुनाव निर्विरोध हो जाए।

धर्मपाल यादव का संरक्षण पाए चरनजीत ने नाम वापस नहीं लिया तो शनिवार रात ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने एक दर्जन लोगों के साथ चरनजीत घर पर धावा बोल दिया। यहां प्रधान धर्मपाल भी मौजूद थे। हमले के वक्त धर्मपाल पक्ष भारी पड़ा।

सोहरा के ग्रामीणों ने सुरेश यादव को घेर लिया। उनकी बोलेरो गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुरेश यादव और उनके पुत्र दिनेश यादव समेत आधा दर्जन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। सभी लोगों ने यहां से भागकर जान बचाई।

दर्जनभर से ज्यादा हुए नामजद

firing in badaun before panchayat election

इससे तिलमिलाए सुरेश यादव ने शनिवार रात में ही 10-11 बजे के बीच इस्लामनगर में केएमआईसी इंटर कॉलेज के पास स्थित धर्मपाल यादव के घर पर धावा बोला। फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों से उतरे लोगों ने बाहर बैठे लोगों को धमकाकर भगा दिया।

भनक लगते ही धर्मपाल के लोग भी एलर्ट हो गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। गोली लगने से धर्मपाल पक्ष के 28 वर्षीय मदन लाल की मौत हो गई। धर्मपाल और उनका पुत्र मनवीर, विजेंद्र, कृपाल, दूसरे पक्ष के वीरेश, रनवीर और मनफूल घायल हो गए।

धर्मपाल के पुत्र मनवीर की ओर से सुरेश यादव, वीरेश, दिनेश, उमेश, रनवीर, मुकेश, राकेश, मनफूल, तेजपाल, भुवनेश, राजेश, पुष्पेंद्र, अमरपाल, डल्लू, देवेंद्र, रूपेंद्र, खुशीराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तेरह नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सुरेश यादव, दिनेश, उमेश और मुकेश फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed