फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   firing in at allahabad police line by goons

पुलिस लाइन में की फायरिंग, सिपाही को धुना

Sun, 07 Jun 2015 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 07 Jun 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
firing in at allahabad police line by goons

पीएचक्यू में आईजी बजट लालजी शुक्ला के फालोअर के बेटे पर बृहस्पतिवार रात पुलिसकर्मियों के बिगड़ैल बेटों ने मारपीट और फायरिंग की। यह देखकर एक सिपाही दौड़ा तो उसकी भी पिटाई कर दी गई।

विज्ञापन


हमलावर फालोअर के बेटे का मोबाइल और बाइक की चाभी छीनकर भाग निकले। कर्नलगंज पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों के बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही है।

पुलिस लाइन में रहने वाले बब्बन भगत आईजी बजट लालजी शुक्ला के फालोअर हैं। उनका बेटा कन्हैया भगत घटना वाली रात में पुलिस लाइन लौट रहा था। उसके पीछे बब्बन भी पीछे से साइकिल से आ रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के गेट पर दूसरे फालोअरों और सिपाहियों के पुत्र अमन, आहत, आलोक सिंह,  मोहित मिश्र मौजूद थे। कन्हैया को देख चारों ने उसे रोक लिया। उसे गालियां देते हुए धमकाया कि तुम्हारे घरवाले बड़ी शिकायत करते हैं। खतरा भांपकर कन्हैया जाने लगा तो युवकों ने उसे रोक चाभी छीन ली। तमंचे की मुठिया से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में दौड़े सिपाही और मौलवी को भी पीटा

firing in at allahabad police line by goons

रात में पुलिस लाइन में मारपीट होते देख एक सिपाही दौड़ा तो उसकी भी पिटाई कर दी। शोर मचने पर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर दौड़े तो हमलावर युवक फायरिंग करते हुए भाग निकले। तब तक फालोअर बब्बन भी पहुंच गया। वह बेटे को लेकर कर्नलगंज थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दिया।

कर्नलगंज पुलिस चारों युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला और लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपियों की सोहबत ठीक नहीं है। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

सीओ लाइन सचींद्र पटेल ने बताया कि आरोपियों ने पहले सिविल लाइंस में पान की गुमटी लगाने को लेकर फायरिंग और मारपीट की थी। उसमें भी केस दर्ज है। पुलिस लाइन में फायरिंग की रिपोर्ट लिखकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed