फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   FIR Files Complaint Against Sonakshi Sinha

सोनाक्षी पर यौन शोषण करवाने का आरोप, FIR दर्ज

Thu, 16 Apr 2015 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Apr 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
FIR Files Complaint Against Sonakshi Sinha

छोटे पर्दे की अभिनेत्री और बिग बॉस-5 की प्रतिभागी पूजा मिसरा ने सोनाक्षी सिन्हा समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूजा का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम समेत 5 लोगों ने उनका यौन शोषण करवाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूनम सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा, मॉडल इशा कोपिकर और उनके पति समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने उदयपुर में अलग अलग लोगों के जरिए पूजा को परेशान करने की कोशिश की।
विज्ञापन


मिसरा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उनका पर्स और उनकी सिगरेट छीनने की कोशिश की साथ ही साथ वो उनकी इजाजत के बगैर उनके होटल के कमरे में भी घुस गया। पुलिस ने बताया कि पूजा एक समारोह के चलते 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक उदयपुर के एक होटल में रुकी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा ने कहा एक आदमी ने मुझे छूने की कोशिश की

FIR Files Complaint Against Sonakshi Sinha

पूजा मिसरा ने अपनी शिकायत में बताया कि 11 अप्रैल को दो लोग उनके कमरे में बिना उनकी इजाजत के घुस आए। पूजा ने बताया कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो वो वहां से चले गए।

पूजा ने बताया कि उसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उन्हे छूने की कोशिस की और होटल के कमरे से उनका पर्स चुरा लिया गया और उनका खोया हुआ पर्स 13 अप्रैल को उनके ही कमरे में अपने आप मिल गया।

उदयपुर के अंबा माता पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 379 (चोरी) और धारा 354 (एक महिला पर हमला करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed