फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   FIR filed against samajwadi party leader

सपा नेता के खिलाफ युवती से दुराचार का केस दर्ज

Thu, 25 Jun 2015 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिराथू (कौशाम्बी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिराथू (कौशाम्बी) Updated Thu, 25 Jun 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against samajwadi party leader

उत्तर प्रदेश के सिराथू (कौशाम्बी) में समाजवादी पार्टी के नेता और सिराथू में हास्पिटल संचालक डॉ. अजमल खान के खिलाफ मंगलवार रात सैनी कोतवाली में दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


सपा नेता पर सिराथू क्षेत्र की ही रहने वाली एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर 6 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए दो सिपाहियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन


सिराथू क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर सपा नेता पर बंधक बनाकर दुराचार करने का आरोप लगाया था। यह युवती पहले सपा नेता के ही सिराथू स्थित क्लीनिक पर काम करती थी। उसका कहना है कि कुछ दिन काम करने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद सपा नेता ने उसे दूसरी जगह नौकरी दिलाने का झांसा देकर मंझनपुर ले आए। यहां उसे कांशीराम कालोनी में ठहरा दिया गया। जहां उसके साथ छह महीने तक सपा नेता ने यौन शोषण किया।

कई दिन तक पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

FIR filed against samajwadi party leader

युवती के इस आरोप से कौशाम्बी के सियासी गलियारे में भूचाल आ गया था। कई दिनों तक जांच के नाम पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं कार्रवाई में देरी होने पर भाजपा और विहिप कार्यकर्ता पीड़िता के पक्ष में खुलकर सामने आ गए। मामले की शिकायत आईजी जोन इलाहाबाद से भी की गई।

उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर कौशाम्बी पुलिस भी हरकत में आई। मंगलवार को एएसपी ओपी पांडेय, महिला दरोगा और सिपाहियों के साथ पीड़िता के घर गए। उसे पुलिस कार्यालय लाकर बयान दर्ज कराया गया।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात में ही सैनी कोतवाली में युवती की तहरीर के आधार पर सपा नेता डॉ अजमल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। इसमें सपा नेता के अलावा एक महिला समेत दो-तीन अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है।

उधर, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। एएसपी ओपी पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। वहीं भुक्तभोगी और उसके परिवार की सुरक्षा को कोई परेशान न करे। इसके लिए दो सिपाही की ड्यूटी भी लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed