फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   FIR against SP leader for slitting throat of minor vendor

अमरूद के पैसे मांगे तो सपा नेता ने काट दिया गला

Tue, 05 Jan 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 05 Jan 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
FIR against SP leader for slitting throat of minor vendor

क्या एक किलो अमरूद की कीमत किसी की जान से भी ज्यादा है? मेरठ के इस सनसनीखेज वाक्ये ने ये सवाल खड़ा कर दिया है। आरोप सपा नेता पर लगा है।

विज्ञापन


मेरठ से करीब 20 किलोमीटर दूर सरधना में 16 वर्षीय सद्दाम अमरूद बेच रहा था। सुबह का वक्त था। चार आदमी आए, अमरूद खाए और चलते बने। सद्दाम ने पैसे मांगे तो एक शख्स ने छुरा निकाला और उसके गले पर बार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के घरवालों और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर कोई और नहीं, इलाके का सपा नेता अनीस कुरैशी है।

उधर गंभीर रूप से घायल सद्दाम अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घरवालों को मिल रही हैं धमकियां, पुलिस कर रही नजरअंदाज

FIR against SP leader for slitting throat of minor vendor

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सपा नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के आधार पर दफा 307 (हत्या का प्रयास), दफा 504 (इरादतन बेइज्जत करना), दफा 506 (आपराधिक धमकी) का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन पीड़ित के पिता तहसीन अहमद ने मीडिया को बताया कि उसकी शिकायत पर इलाके की पुलिस का रवैया भी उदासीन भरा है।

मामले में सलामान कुरैशी नाम का शख्स पुलिस की हिरासत में है, लेकिन पीड़ित घरवालों की मानें तो जो एक गिरफ्तारी हुई है उसे भी उन्होंने ही पुलिस के हवाले किया है।

उधर सरधना पुलिस स्टेशन के एसओ मेहर सिंह के मुताबिक पीड़ित के घरवाले पुलिस पर गलत आरोप लगा रहे हैं, मामले की तफ्तीश पूरी गंभीरता की जा रही है, पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed