फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fir against porn star sunny leone in mumbai

सनी लियोनी की वेबसाइट पर भड़की महिला, की FIR

Sat, 16 May 2015 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 16 May 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
fir against porn star sunny leone in mumbai

पोर्न इंडस्ट्री से बालीवुड में आई अभिनेत्री सनी लियोनी मुश्किल में फंस सकती हैं। मुंबई में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सनी लियोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले पुणे में भी उनके खिलाफ एक एफआई दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


मुंबई के डोंबिवली की महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है कि सनी लियोनी अपने नाम से एक वेबसाइट चला रहीं, जिस पर अश्लीलता परोसी जा रही है। उनकी वेबसाइट भारतीय संस्कृत और समाज को बर्बाद कर रही है। यह शिकायत थाणे पुलिस स्टेशन पर की गई है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, थाणे पुलिस ने मामले में कहा है कि अभी सनी लियोनी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती और ना ही उनकी साइट ब्लॉक की जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू जनजागृति समिति के काम करने वाली अंजलि पालन ने अपनी शिकायत के माध्यम लियोनी पर आरोप लगया है है कि वे साइट पर अपने पोर्न वीडियो डालकर समाज में फूहड़ता को बढ़ावा दे रही हैं। अंजलि ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद सनी लियोनी की साइट देखी है जिसमें उन्हें बहुत ही ज्यादा अश्लील सामग्री मिली है।

लियोनी को पांच साल तक की हो सकती है जेल

fir against porn star sunny leone in mumbai

सनी लियोनी के खिलाफ आपीसी की धारा 292 के तहत अश्‍लील और अभद्र विज्ञपन के प्रदर्शन, धारा 292ए, 294 पब्लिक प्लेस में अश्‍लील काम करने के लिए लगाया गया है। इन धाराओं के तहत तीन साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अश्‍लील सामग्री के प्रकाशन का मामला दर्ज किया गया है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने वाले को पांच साल की जेल या 10 लाख रुपए तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

इसके अलावा सनी लियोनी के खिलाफ महिलाओं का गलत प्रतिनिधित्व करने के कानून की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत दो साल तक की जेल या 2000 रुपए जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।

सनी लियोनी को ज्यादा देखने वाले कौन हैं ये लोग?

fir against porn star sunny leone in mumbai

रिपोर्ट के अनुसार, सनी लियोनी ने अपनी साइट 28 जनवरी 2001 को शुरू की थी जो 28 जनवरी 2020 तक एक्‍सपायर होगी।  सनी लियोनी की इस वेबसाइट पर रोजाना करीब 29,700 विजिटर रोज पहुंचते हैं। लियोनी की इस पोर्न साइट को सबसे ज्यादा देखने वाले लोग भारत के ही हैं। इस साइट पर आने वाले 71 प्रतिशत लोग भारतीय होते हैं।

भारतीयों के बाद पाकिस्तान के लोग हैं जिनका प्रतिशत 8.8 है। वहीं पाकिस्तान के बाद बंग्लादेश के लोग सबसे ज्यादा इस साइट पर आते हैं जिनका प्रतिशत 5.7 है। इसके बाद अमेरिका और श्रीलंका के लोग सनी लियोनी की साइट देखते हैं।

खास बात यह कि पिछले एक महीने में सनी लियोनी की साइट में करीब 2.7 प्रतिशत फेसबुक के जरिए पहुंचे है। जिससे यह माना जा रहा है कि यह साइट सोशल मीडिया के जरिए लोगों आकर्षित करती है और फेसबुक में सनी लियोनी की वीडियो और फोटो एक महीने में 1400 शेयर की जा चुकी हैं।

कनाडा से चल रही है लियोनी की वेबसाइट

fir against porn star sunny leone in mumbai

वेबसाइट सनी लियोनी डॉट कॉम कनाडा के क्यूबेक स्थित एक गामा सर्वर पर चल रही है। इस साइट का डोमेन नाम फ्लोरिडा की एक कंपनी ने लिया है जिसका रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से प्राइवेसी नियमों के तहत हुआ है।

ले‌किन जब भी किसी वेबसाइट का डोमेन नाम आप रजिस्टर कराते हैं तो आपको अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं देनी होती हैं। लेकिन यह वेबसाइट अपना नाम न बताने के शर्त पर रजिस्टर करा रखी है और उस शर्त के लिए एक विशेष राशि का भुगतान भी करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed