{"_id":"a56ffe144d062bf3e6f6f663b6547946","slug":"fir-against-central-bank-branch-manager-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार रुपए ने तबाह कर दिया करियर!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
5 हजार रुपए ने तबाह कर दिया करियर!
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 07 Jan 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए रिश्वत मांगना सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पर भारी पड़ गया। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अड्डा निहाल निवासी रघुवर दयाल यादव पुत्र लालाराम ने सेंट्रल बैंक की अनाज मंडी शाखा से क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था। उसकी फाइल भी बनकर तैयार हो गई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधक तथा उसके एक साथी ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग ली।
विज्ञापन
पढ़ें- युवती ने बनाया बुजुर्ग का MMS, मांगी किडनी
विज्ञापन
रघुवर दयाल ने पैसा देने से इंकार कर दिया तो शाखा प्रबंधक ने उसकी फाइल फाड़कर फेंक दी। किसान रघुवर दयाल ने प्रबंधक की शिकायत एसएसपी से की।
एसएसपी डॉ. राकेश सिंह के आदेश पर इकदिल पुलिस ने शाखा प्रबंधक देवेंद्र कुमार सहित दो लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।