{"_id":"719b315a3a87cc213988e7750991547a","slug":"fight-in-procession-for-vegitables-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में सब्जी के लिए हुआ बवाल, दूल्हा फरार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बारात में सब्जी के लिए हुआ बवाल, दूल्हा फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 16 Feb 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के खुर्जा में एक शादी समारोह में हुई मारपीट के दौरान कई बारातियों और घरातियों के सिर फूटे। मारपीट और हंगामे के बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि खाने में खराब सब्जी परोसने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया।
पढ़िए- सांसद की पत्नी बोली, 'मेरे साथ हुआ है रेप'
विज्ञापन
इस बीच मौका पाकर दूल्हा वहां से भाग निकला। दूल्हे के भागने के बाद मामला और गंभीर हो गया। किसी तरह बवाल शांत हुआ लेकिन लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। आखिरकार वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष को 4 लाख रुपए देकर मामला निपटाया और बिना फेरों के ही वहां से लौट आए।
विज्ञापन
दरोगा ने बाइक सवार को मारी गोली, गंभीर
वहीं, बुलंदशहर में एक दरोगा ने अपनी हरकत से फिर हड़कंप मचा दिया है। सोमवार सुबह आरोपी दरोगा ने बाइक पर जा रहे सफाई कर्मचारी को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं रुका तो दरोगा ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के कारण सफाईकर्मी वहीं पर गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा रेफर किया गया है।