फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   fight between two policemen on handcuff of prisoner

हथकड़ी लगाने को लेकर भिड़े पुलिसवाले

Sat, 23 Nov 2013 12:09 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sat, 23 Nov 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
fight between two policemen on handcuff of prisoner

मुरदानगर में कैदी को हथकड़ी लगाने के लिए दो सिपाही थाने में ही भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि एक सिपाही ने दूसरे की आंख में मोबाइल फेंक मारा।

विज्ञापन


मोबाइल इतना जोर से लगा कि एक सिपाही की आंख चोटिल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

खुर्जा निवासी सिपाही रनवीर सिंह (52) मुरादनगर थाने में तैनात है। रनवीर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह दूसरे सिपाही विपिन के साथ धारा 151 के कैदी को लेकर मेडिकल परीक्षण कराने जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान थाने में तैनात एक सिपाही से कैदी की हथकड़ी को लेकर गाली गलौच हो गई। शोर सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी एकत्र हो गए।

आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी सिपाही ने रनवीर पर मोबाइल फेंक कर मारा, जो उसकी आंख पर जाकर लगा। रनवीर की आंख के पास खून निकलता देख पुलिस कर्मियों में अफरातफरी मच गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ आरपी शर्मा का कहना है कि घायल सिपाही शिकायत करता है तो कार्यवाही की जाएगी।

एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। थाने में इस प्रकार का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी सिपाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed