फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Female prison officer who exchanged love letters and sexual innuendos

महिला अधिकारी ने कैदी से बनाए संबंध, प्रेम पत्रों से खुलासा

Sat, 27 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Female prison officer who exchanged love letters and sexual innuendos

जेल में बंद कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने और उनसे प्रेम पत्रों का आदान-प्रदान करने वाली महिला जेल अधिकारी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल में डाल दिया गया है।

विज्ञापन


मामला लंदन का है। सिंडी बेकर नाम की जेल अधिकारी ने कानून तोड़ते हुए कैदियों के साथ संबंध बनाए। यही नही, उसने उनसे संपर्क बनाए रखने के लिए लगातार प्रेम पत्र भी लिखे।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब एक कैदी ने महिला अधिकारी और दूसरे कैदी के बीच शारीरिक संबंधों का खुलासा किया। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने उनके प्रेम पत्र हासिल कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम पत्रों में लिखीं थीं उत्तेजक बातें

Female prison officer who exchanged love letters and sexual innuendos

मिरर के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस ने 25 वर्षीय महिला अधिकारी के बेडरूम की तलाशी ली तो वहां से बड़ी संख्या में प्रेम पत्र मिले। इससे खुलासा हुआ कि महिला जिस कैदी के साथ प्रेम संबंध में थी वह 2009 से हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि प्रेम पत्रों में दोनों ने रोमांटिक और यौन उत्तेजक बातें लिखीं थीं। 1 जून 2012 को लिखे गए पत्र में बेकर ने कैदी के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था।

बेकर ने इन पत्रों में कुछ निजी परेशानियों का भी जिक्र किया था। बातचीत में दोनों ने शारीरिक संबंधों को लेकर एक दूसरे की तारीफ भी की थी। 2012 के बाद वह कैदी के भाई से मिलकर प्रेम पत्र हासिल करने लगी।

कैदी के साथ किए ऐसे काम

Female prison officer who exchanged love letters and sexual innuendos

आरोपी महिला अधिकारी ने कैदी को जेल में फोन और ड्रग्स भी उपलब्ध कराए। उसकी इन हरकतों के कारण उसे जेल में वेश्या कहा जाने लगा। हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान उसने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

मामला सामने आने के बाद आरोपी महिला अधिकारी ने अगस्त 2013 में इस्तीफा दे दिया था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले अपने प्रेमी से शादी की थी। उनका सात माह का बच्चा भी है।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 12 महीने जेल की सजा सुनाई है। जेल जाने से पहले महिला की आंखों में आंसू थे। उसने अपने परिजनों से माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed