फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   female nurse assaulted old patients in care home

बूढ़े असहाय मरीजों का यौन शोषण कर वीडियो बनाती थी बेरहम नर्स

Fri, 14 Aug 2015 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Aug 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
female nurse assaulted old patients in care home

एक महिला नर्स को बूढ़े मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसका क्लिप बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। मामला टॉरके, इंगलैंड का है जहां के एक सेवा गृह में रात की शिफ्ट में काम करने वाली 25 साल की क्रिस्टीना सेठी नर्स की नौकरी करती थी।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक यह महिला 101 साल के बूढ़े मरीजों तक का उत्पीड़न करती थी। वो बूढ़े और असहाय हो चुके मरीजों के साथ गलत हरकतें करती, उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करती और ऐसा करते हुए वीडियो भी बनाती।
विज्ञापन


बेचारे बूढ़े मरीज अपनी पीड़ा किसी से कह पाने की स्थिति में नहीं थे और चुपचाच इस नर्स के अत्याचार सहते रहे। ये नर्स अपनी क्लिप बना कर अपने दोस्त को भेज देती थी। संयोग है कि इन्ही क्लिप के चलते ये नर्स पकड़ी गई और उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में मामला पेश किया गया जहां मालूम चला कि वह ऐसे वीभत्स वीडियो बनाती थी और अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी क्योंकि ये वीडियो उसे खुशी पहुंचाते थे। यहां तक की एक वीडियो तो साढ़े सात मिनट लंबा है।

पीड़ितों में दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। जिनमें से एक महिला मानसिक रूप से अस्थिर है और पुरुष मरीज को तो उसने जानबूझ कर अपना शिकार बनाया क्योंकि वह कुछ भी याद नहीं रख पाते हैं।

जेल में कटेेंगे अब दस साल

female nurse assaulted old patients in care home

दोषी महिला को शारीरिक उत्पीड़न के पांच मामले कबूल करने के बाद दस साल की जेल सुनाई गई है। मामले के न्यायधीश रिचर्ड स्टेड ने कहा कि महिला ने न सिर्फ पीड़ितों को शोषित किया है बल्कि नर्सों और मरीजों का ख्याल रखने वालों की इज्जत पर भी दाग लगाया है। उन्होंने कहा,'' इस तरह विश्वासघात करना बहुत निंदनीय है और अब लोग अपने करीबियों को सेवा गृह में छोड़ने से भी डर रहे हैं।''

कोर्ट ने सुना कि कैसे सेठी को इस नौकरी पर रात की शिफ्ट में रखा गया। उसका काम था वहां रह रहे मरीजों की देखभाल करना और हर घंटे उनका चेकअप करना जबकि उसने इसका फायदा उठा कर तीन लोगों का उत्पीड़न किया।

यहां तक कि एक बार तो उसने एक शिफ्ट के दौरान अपने बॉयफ्रेंड को क्लिप भेजने से पहले एक महिला को तीन बार उत्पीड़ित किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक आदमी ने सेकेंड हैंड कंप्यूटर खरीदा और उस पर ये तस्वीरें देखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed